आपको भी पसंद है जंगल और एडवेंचर? जरूर जाएं खरगोन की इन जगहों पर

Last Updated:

अगर आप भी नए साल पर शोर-शराबे वाली पार्टियों से दूर प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं है. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में ही ‘नगर वन’ और ‘निधि वन’ जैसे स्पॉट्स मौजूद हैं, जहां आप घने जंगल के बीच एडवेंचर का पूरा आनंद ले सकते हैं. यहां नदी, तालाब, पहाड़ और सनसेट, सबकुछ एकसाथ मिलता है.

नर्मदा किनारे बसे मंडलेश्वर का नगर वन उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो सुकून के साथ साथ एडवेंचर का भी मजा लेना चाहते हैं. यहां जंगल के बीच ‘ट्री हाउस’ और ‘रोप क्लाइंबिंग’, लक्ष्मण झूला जैसी चीजें आपको असली रोमांच का अहसास कराती हैं.

Nature getaways for New Year 2026, khargone femous Ecco tourist places, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news,new year 2026

यहां बर्ड वॉच टावर, ध्यान केंद्र, तालाब, लाइटिंग फव्वारा, आर्क ब्रिज, पैगोडा, नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वन और बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई एक्टिविटी होती हैं. नर्मदा किनारे शाम को सनसेट का नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है. यहां की एंट्री फीस महज 30 रुपये है.

Nature getaways for New Year 2026, khargone femous Ecco tourist places, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news,new year 2026

खरगोन से महज पांच किलोमीटर दूर मेहरजा का निधि वन अपनी ‘नेचर ट्रेल’ (जंगल के बीच पैदल रास्ता) के लिए बहुत मशहूर है. यहां तालाब में बोटिंग का बेहतरीन लुत्फ उठाने के साथ ही हरे-भरे वन, कई तरह के फूलों के बगीचे और फव्वारे आपका दिल खुश कर देंगे. वृंदावन के निधि वन की तर्ज पर बना यह निधि वन लोगों को वृंदावन की अनुभूति देता है. इसके अलावा पास में बने इस्कॉन मंदिर में भगवान के दर्शन भी कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Adventure places near Khargone, Nature getaways for New Year 2026, khargone femous Ecco tourist places, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news,new year 2026

अगर आप पूरे परिवार और बच्चों के साथ बाहर निकल रहे हैं, तो बड़वाह का नगर वन सबसे सही चॉइस है. इसी साल शुरू हुआ यह नगर वन 33 हेक्टेयर में फैला है. यहां एक नक्षत्र वन भी बनाया गया है, जिसमें 27 नक्षत्र, 12 राशियों, 9 ग्रहों के अनुसार दुर्लभ पौधे लगाए हैं. एक्टिविटी के लिए यहां कई सारे झूले, कृत्रिम झरने, ओपन जिम के साथ साइकल सफारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक यह नगर महज 30 रुपये में घूम सकते हैं.

Adventure places near Khargone, Nature getaways for New Year 2026, khargone femous Ecco tourist places, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news,new year 2026

जाम गेट को निमाड़ का ‘गेटवे’ कहा जाता है. यह जगह अपनी ऊंचाई और वहां से दिखने वाले ‘सनसेट’ के नजारे के लिए पूरे प्रदेश में मशहूर है. यहां की सबसे फेमस एक्टिविटी ‘क्लाउड वॉचिंग’ है क्योंकि सर्दियों में यहां धुंध और बादल आपके पैरों के नीचे नजर आते हैं. वहीं यहां तक पहुंचने का मार्ग भी आपको रोमांचित कर देगा.

Nature getaways for New Year 2026, khargone femous Ecco tourist places, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news,new year 2026

चिड़िया भड़क वॉटरफॉल उन लोगों के लिए है, जिन्हें थोड़ा ऑफ-रोडिंग और रोमांच पसंद है. यहां पहुंचने के लिए पत्थरों और छोटे रास्तों से होकर जाना पड़ता है, जो अपने आप में एक बेहतरीन ट्रेकिंग अनुभव है. यहां का झरना और चारों तरफ की हरियाली इसे एक परफेक्ट न्यू ईयर पिकनिक स्पॉट बनाती है. यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से मशहूर है.

Nature getaways for New Year 2026, khargone femous Ecco tourist places, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news,new year 2026

इन स्पॉट्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां घूमने के लिए आपको ज़्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते. फैमिली या दोस्तों के साथ जा रहे हैं, तो 1000 से 1500 रुपये के मामूली बजट में ट्रैवल खर्च सहित पूरे दिन एडवेंचर, बोटिंग और जंगल सफारी जैसा आनंद ले सकते हैं.

Nature getaways for New Year 2026, khargone femous Ecco tourist places, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news,new year 2026

खरगोन के लोग बाहर जाने के बजाय अपने जिले की इन खूबसूरत वादियों में नया साल मनाना पसंद कर रहे हैं. तो अगर आप भी नए साल पर दोस्तों के साथ पार्टी करना, कैंप फायर का आनंद लेना या परिवार के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो इस बार अपने न्यू ईयर प्लान में खरगोन के इन फेमस ईको टूरिस्ट प्लेस को जरूर शामिल करें.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

आपको भी पसंद है जंगल और एडवेंचर? जरूर जाएं खरगोन की इन जगहों पर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *