सब्जी में डल गई ज्यादा मिर्च, बिना टेस्ट खराब किए तीखापन होगा कम, फॉलो करें ये टिप्स

Last Updated:

अगर गलती से सब्जी में मिर्च ज्यादा पड़ गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप बिना स्वाद खराब किए तीखापन आसानी से कम कर सकते हैं. इसमें आप दही, क्रीम, आलू, टमाटर की ग्रेवी या बेसन से बैलेंस कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा, जब सब्जी बनाते समय मिर्च ज्यादा डल गई हो और आपको तीखापन कम करने के लिए पानी डालना पड़ जाए, ऐसे में सब्जी का स्वाद भी खराब हो जाता है. अगर ग्रेवी गाढ़ी है तो पतली हो जाती है. ऐसी स्थिति में लोग या तो सब्जी फेंक देते हैं या फिर मजबूरी में तीखा खाना खाते हैं. लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान किचन टिप्स की मदद से आप बिना स्वाद खराब किए सब्जी का तीखापन कम कर सकते हैं. खास बात यह है कि ये उपाय आपकी रसोई में मौजूद साधारण चीजों से ही किए जा सकते हैं और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता.

दरअसल, तीखापन कम करने का मतलब सिर्फ मिर्च को कम करना नहीं होता, बल्कि उसके स्वाद को बैलेंस करना होता है. सही इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके आप मिर्च के असर को संतुलित कर सकते हैं, जिससे सब्जी का टेस्ट भी बना रहता है और तीखापन भी कम हो जाता है. चाहे ग्रेवी वाली सब्जी हो या सूखी, इन आसान ट्रिक्स से आप हर तरह के खाने को आसानी से ठीक कर सकते हैं.

दही या क्रीम मिलाने से भी सब्जी बनती है टेस्टी
अगर सब्जी ज्यादा तीखी हो गई है, तो उसमें थोड़ा दही या क्रीम मिला दें. इससे मिर्च का असर कम हो जाता है और स्वाद भी क्रीमी हो जाता है. इसके अलावा नींबू का खट्टापन तीखेपन को संतुलित करने में मदद करता है. थोड़ी मात्रा में नींबू का रस डालने से सब्जी का स्वाद फ्रेश और बैलेंस हो जाता है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *