Last Updated:
काले कपड़े धोने के बाद उन पर सफेद रोएं या धब्बे आ जाना एक आम समस्या है, खासकर जब उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया जाता है. लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इस परेशानी को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं.
काला और वाइट रंग का कपड़ा पहनना काफी लोगों को पसंद होता है. लेकिन काला और सफेद रंग के कपड़े में एक परेशानी यह होती है कि उसमें दाग बहुत जल्दी लग जाता है. काले कपड़े में तो दाग जल्दी से दिखते नहीं लेकिन सफेद रंग के कपड़े में दाग दिखने लगते हैं. इस वजह से लोग सफेद रंग के कपड़े केयर ज्यादा करते हैं और काले रंग के कपड़े का केयर नहीं करते हैं.

कुछ लोग कपड़े वाशिंग मशीन में धोते हैं तो कुछ लोग कपड़े ऐसे ही डिटर्जेंट साबुन इत्यादि देकर हाथों से ही धोते हैं. लेकिन जो काले कपड़े हैं उसमें एक परेशानी यह रहती है कि धोने के बाद भी सफेद रंग का दाग रह जाता है. उस दाग को लिए काले रंग के कपड़े पहन कर बाहर जाना काफी मुश्किल सा रहता है.

अगर आपके भी काले कपड़ों पर धोने के बाद सफेद धब्बे-दाग रह जाते हैं, तो धुलाई के समय कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके इस समस्या से बचा जा सकता है. क्या है उपाय आईये हम आपको बताने जा रहे है.

अगर आपके कपड़ों पर डिटर्जेंट के धब्बे रह गए हैं, तो इन्हें हटाने के लिए एक बोतल को आधा पानी से भर लें और फिर इसमें बराबर मात्रा में सफेद सिरका मिलाएं. पानी और सिरके को आपस में अच्छी तरह मिला लें और फिर इसे दाग वाले हिस्से पर स्प्रे करें. इसके बाद कपड़े को हाथों की मदद से रगड़ लें. ऐसा करने पर दाग साफ हो सकते हैं.

काले कपड़े में सफेद दाग हटाने के लिए नींबू भी काफी मददगार होता है. जहां-जहां वाइट दाग लगा हुआ है काले कपड़े में वहां नींबू का रस लगाकर रगड़ दें और फिर कुछ देर बाद नार्मल पानी से धो लें. सफेद दाग हट जाएंगे.

अगर आप काले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में साफ कर रही हैं, तो बस डिटर्जेंट और कंडीशनर के साथ एल्युमिनियम फॉइल को लपेटकर डाल दें. इससे जो भी कपड़े का लिंट होगा वो फॉइल ले लेगा और सफेद धब्बे नहीं बनेंगे. वैसे एल्युमिनियम फॉइल को हाथों से कपड़ा धोते वक्त भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बस कपड़ों को भिगोते वक्त साथ में एल्युमिनियम फॉइल को भी डाल दें. इससे कपड़ों पर सफेद रंग के धब्बे नहीं जमेंगे.

बेकिंग सोडा काले कपड़ों पर सफेदी आने से रोकने में बहुत कारगर है. इस तरीके को सही तरीके से अपनाने के लिए, कपड़ों को भिगोते समय उसमें एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. उसके बाद ही काले कपड़े को धोये. धोने के बाद कपड़े में एक भी सफेद दाग नहीं रहेगा.

जब भी आप काले कपड़े को धोते हैं तो हल्का सा गुनगुना पानी कर ले और उसमें डिटर्जेंट मिलाकर धोए. कभी भी सफेद दाग नहीं पड़ेगा. हालांकि, धोने से पहले कपड़ों के लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और तेज धूप में सूखने ना दें.
.