हल्दी खत्म हो गई तो दाल, सब्जी में कैसे आएगा पीला रंग? ये 5 ऑप्शन हैं ना, ट्राई करके देखें

How to Make Food Yellow Without Turmeric: आप हर दिन जो भी खाना बनाते हैं, उसमें कई तरह के मसाले डालते हैं, लेकिन एक मसाला ऐसा है, जिसके बिना भोजन फीका, रंगहीन सा नजर आता है. वह मसाला है हल्दी पाउडर. जी हां, आप मार्केट में मिलने वाले हल्दी पाउडर या कच्ची हल्दी को पीसकर दाल, सब्जी, नॉनवेज आदि आइटम में जरूर डालते होंगे. जरा सोचिए, आपको दाल या सब्जी, भुजिया बनानी हो और हल्दी का डब्बा ही खाली हो, तो समझ नहीं आता कि अब क्या करें. तुरंत बीच में खाना पकाते-पकाते मार्केट जाने का भी मन नहीं करता है. ऑनलाइन आप ऑर्डर कर तो लें,लेकिन उसे आने में भी थोड़ा वक्त तो लगता ही है. ऐसे में आप सब्जी,दाल में क्या डाल सकते हैं, जिससे उसका रंग पीला हो जाए. नहीं समझ आ रहा है कि कौन से ऑप्शन हैं, जिससे आप आसानी से भोजन में पीला रंग एड कर सकते हैं? चलिए यहां जानें कुछ ऐसे ही ऑप्शंस के बारे में जो हल्दी का काम कर सकते हैं.

हल्दी नहीं तो पीले रंग के लिए सब्जी, दाल में क्या डालें?

– अगर आप किचन में सब्जी या दाल बना रही हैं और हल्दी का डिब्बा खोलते ही वो खाली नजर आता है, तो दिमाग खराब हो जाता है. समझ नहीं आता कि अब क्या करें, परेशान न हों. आप दाल या सब्जी में पीला रंग लाने के लिए केसर (Saffron) डाल सकते हैं. आप थोड़े से गुनगुने पानी या दूध में केसर के तीन-चार रेशे डाल दें. इससे पानी या दूध पीला हो जाएगा. अब आप इसे सब्जी, दाल या जो भी बना रहे हैं, उसमें डाल दें. भोजन का रंग हल्का पीला तो हो ही जाएगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

– आमतौर पर किचन में बेसन तो होता ही है. आप बेसन को हल्का सा बिना तेल, घी के ड्राई भून लें. इसे दाल, सब्जी में डाल देंगे तो पीला रंग आने के साथ ही ग्रेवी अधिक पड़ जाने की स्थिति में सब्जी गाढ़ी भी बनेगी.

-आप जो भी सब्जी बना रहे हैं, उसमें आप एक पीली शिमला मिर्च बारीक काटकर या पेस्ट बनाकर डाल दें. इससे भी हल्का पीला रंग तो आएगा ही, स्वाद भी बढ़ जाएगा.

– केसर, शिमला मिर्च भी नहीं है तो आप फूड कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं. पीले रंग का फूड कलर चुटकी भर अपनी रेसिपी में डालें और पाएं पीला रंग. आप मार्केट से फूड कलर खरीद कर रख लें, कभी अचानक जरूरत पड़े तो इस्तेमाल किया जा सकता है.

– सरसों के दानें से भी पीला रंग भोजन में एड किया जा सकता है. इसे आप मिक्सी में पीस लें. इसे आप कुछ खास सब्जी में डालेंगे तो हल्का पीलापन आएगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *