Last Updated:
Health Tips: अगर आपके किचन में भी यह अनजान खतरा घूम रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि यह आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकता है और आपको अस्पताल भागना पड़ सकता है. एक्सपर्ट ने इसको लेकर खास सलाह दी है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कई लोग घरों में कॉकरोच से परेशान हैं. घरों में कॉकरोच की गैंग ने आतंक मचा रखा है. यह कॉकरोच रसोई तक पहुंच रहे हैं. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास यादव ने बताया कि घरों में कोंकरोच, बीमारी फैलाने का कार्य करते हैं. उन्होंने बताया कि यह इतने खतरनाक होते हैं कि इनसे कई बड़ी बीमारियों के फैलने का डर रहता है.
उन्होंने बताया कि कॉकरोच यदि किचन में चले गए तो खाने को दूषित कर देते हैं, जिससे फूड पोइजनिंग भी हो सकती है. विकास यादव ने बताया कि कई बार लोग ऐसी बीमारियों से परेशान हो जाते हैं और वह खुद नहीं समझ पाते कि यह उन्हें क्यों और कैसे हो गई, ऐसी कई बीमारी कॉकरोच से भी होती है. उन्होंने बताया कि जरूरी है कि किचन में खाने को अच्छी तरह से ढककर रखें. कच्ची सब्जियों को अच्छे से पानी से साफ करने के बाद बर्तन धोकर ही पकाएं. उन्होंने कहा कि कोंकरोच छोटे-छोटे गंदगी के कण छोड़ देते हैं, जो शरीर में जाने के बाद बीमारियों का रूप धारण कर सकता है.
घर में है कॉकरोच तो करें यह उपाय
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के प्रो. डॉ. विकास यादव ने बताया कि कॉकरोच को रोकना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि यह किचन में सबसे ज्यादा होते हैं. ऐसे में खाने-पीने की चीजों को दूषित कर सकते हैं. सबसे पहले खाने को अच्छी तरह से पैक करके ही रखें. दूसरा कच्चा खाना जैसे आलू, टमाटर, प्याज आदि को पकाने से पहले अच्छी तरह धो लें. बर्तन को इस्तेमाल करने से पहले पानी से साफ करना जरुरी है. उन्होंने बताया कि स्थाई समाधान यह है कि कॉकरोच कहां से आ रहा है वह स्थान ढूंढे. नाली या कोई भी छेद जहां कॉकरोच है, उसे किसी भी सोल्यूशन से साफ करें और फिर बंद कर दें.
कॉकरोच से कई बीमारियों का खतरा
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के प्रो. डॉ. विकास यादव ने बताया कि कॉकरोच से कई बीमारियां फैलती हैं. उन्होंने बताया कि इनसे फीवर, कोलेरा, फूड प्वाइजनिंग, कई तरह के इन्फेक्शन, फंगल इन्फेक्शन, बच्चों में इनसे एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारी तक हो सकती है. डॉ. विकास ने कहा कि क्यूंकि यह रसोई में होता है, जिससे इसकी गंदगी शरीर में जाने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए स्वछता बेहद जरूरी है. डॉ. ने कहा कि ऐसी ही कई बीमारियां हैं जो कोंकरोच से पैदा होती हैं और लोग समझ भी नहीं पाते हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.