Last Updated:
तुम्ही विंडोज लॅपटॉप वापरत असाल तर काही सेटिंग्जवर लक्ष ठेवणे महत्त्वाचे आहे. त्यांचा वापर तुमच्यावर हेरगिरी करण्यासाठी केला जाऊ शकतो, म्हणून त्या बंद करणे आवश्यक आहे.
अगर आप विंडोज लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ सेटिंग्स को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. यूज़र एक्सपीरिएंस को पर्सनलाइज़ और बेहतर बनाने के नाम पर, ये सेटिंग्स आपका डेटा इकट्ठा करती हैं. अगर आपने इन सेटिंग्स को बंद नहीं किया, तो आपका लैपटॉप या पीसी लगातार आपका डेटा कलेक्ट करता रहेगा, जिससे जासूसी होने की संभावना बढ़ जाती है.

आज हम इन्हीं सेटिंग्स के बारे में और उन्हें कैसे बंद किया जाए, इसकी जानकारी देने वाले हैं. आइए जानते हैं किन सेटिंग्स पर खास ध्यान देना जरूरी है.

डायग्नोस्टिक डेटा सेटिंग -विंडोज की डायग्नोस्टिक डेटा सेटिंग सिस्टम परफॉर्मेंस, ऐप बिहेवियर और क्रैश, एरर मैसेज और आपके सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले फीचर्स से जुड़ा डेटा इकट्ठा करती है और उसे माइक्रोसॉफ्ट को भेजती है. इससे माइक्रोसॉफ्ट को बग्स ठीक करने, आपके डिवाइस को अपडेट रखने और सिस्टम परफॉर्मेंस बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप चाहें, तो सिस्टम सेटिंग्स में जाएं और प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी को ओपन करें. यहां डायग्नोस्टिक्स एंड फीडबैक सेक्शन में जाकर ऑप्शनल डायग्नोस्टिक डेटा भेजें ऑप्शन को बंद कर सकते हैं.

एडवरटाइजिंग आईडी-विंडोज हर यूज़र के लिए एक यूनिक विज्ञापन आईडी जनरेट करता है, जो ऐप्स को आपके व्यवहार को ट्रैक करने और पर्सनलाइज़्ड विज्ञापन दिखाने में मदद करता है. अगर आप इंटरेस्ट-बेस्ड विज्ञापनों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इस आईडी को डिसेबल कर सकते हैं.

इसके लिए सेटिंग्स खोलें और प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी पर जाएं. इसके बाद जनरल में जाएं और एडवरटाइजिंग आईडी का ऑप्शन बंद कर दें.

ऐप परमिशन-जब आप अपने लैपटॉप पर कोई ऐप डाउनलोड करते हैं, तो वह माइक्रोफोन, कैलेंडर और कैमरा जैसी चीज़ों की एक्सेस मांगता है. ज़्यादातर लोग इस पर ध्यान नहीं देते और बिना देखे ही सब कुछ Allow कर देते हैं. इनमें से कुछ परमिशन ज़रूरी होती हैं, लेकिन कुछ ऐप्स गैर-ज़रूरी परमिशन भी मांगते हैं. परमिशन को रिव्यू करने के लिए सेटिंग्स में जाएं, प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी पर क्लिक करें और फिर ऐप परमिशन सेक्शन में जाएं.

लोकेशन सर्विस -ज़्यादातर लैपटॉप और पीसी को लोकेशन परमिशन की ज़रूरत नहीं होती. लेकिन अगर यह सर्विस आपके सिस्टम पर चालू है, तो आपकी फिज़िकल लोकेशन माइक्रोसॉफ्ट तक भेजी जाती है.

इसे कंट्रोल करने के लिए सेटिंग्स में जाएं, प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी सेक्शन पर क्लिक करें और ज़रूरत के अनुसार लोकेशन सेटिंग को चालू या बंद करें.