कपड़े धोते समय जोर से आवाज़ कर रही है वाशिंग मशीन तो यहां हो रही है गड़बड़ी, ठीक नहीं किया तो आएगा मोटा खर्चा

Last Updated:

जानें वाशिंग मशीन में आवाज़ आने के 5 मुख्य कारण और उनके आसान समाधान. इसे समय में पर ठीक करना बेहतर है नहीं तो मोटी चपत लग सकती है.

क्यों जोर से आवाज़ करती है वाशिंग मशीन.

वाशिंग मशीन हमारे घर के सबसे काम की चीज़ों में से एक है. ये हमारे कपड़ों को जल्दी और आसानी से धो देती है. लेकिन कई बार वॉशिंग मशीन से अजीब आवाज़ें आने लगती हैं, जो परेशान कर सकती हैं. अगर आपकी मशीन से खड़खड़ाहट, गड़गड़ाहट या तेज आवाज़ आ रही है, तो इसका कारण और समाधान जानना बहुत जरूरी है. नहीं तो अगर ज्यादा दिक्कत हो गई तो मोटी चपत लग सकती है. आइए जानते हैं 5 ऐसी वजह और उनके आसान समाधान के बारे में.

असंतुलित लोड- वॉशिंग मशीन में अगर कपड़े समान रूप से न डाले जाएं, तो ड्रम झटके खाते हैं. अगर मशीन स्पिन करते समय जोर से हिलती या झटके खाती है. तो हो सकता है कि कपड़ों का बैलेंस सही न हो.
समाधान: कपड़ों को समान रूप से रखें, भारी और हल्के कपड़े अलग-अलग न डालें.

जेब में कुछ सामान- जेब से अगर सिक्के, चाबी, बटन या छोटी मशीन में गिर सकते हैं और ड्रम या पंप से टकराकर आवाज़ पैदा कर सकते हैं. अगर आपको खड़खड़ाहट या टकराने जैसी आवाज़ आए तो हो सकता है कि कोई चीज अंदर गिर गई हो.
समाधान: कपड़े डालने से पहले जेब को अच्छी तरह चेक करें.

खराब या ढीली बियरिंग्स- ड्रम के किनारों में लगे बियरिंग्स समय के साथ घिस सकते हैं या ढीले हो सकते हैं. मशीन घूमते समय गुंजन या खर्राटे जैसी आवाज़ करती है तो मतलब बियरिंग में दिक्कत है.
समाधान: इस काम को खुद ठीक नहीं किया जा सकता है, इसलिए टेक्निशियन को बुलाएं और बियरिंग्स बदलवाएं.

पंप या मोटर की समस्या-अगर वॉशिंग मशीन का ड्रेन पंप या मोटर खराब हो गया है, तो यह तेज आवाज़ कर सकता है. इससे गड़गड़ाहट या खड़खड़ाहट जैसी आवाज़ आने लगती है.
समाधान: मशीन खोलकर पंप या मोटर की जांच करें और ज़रूरत पड़ने पर रिपेयर करवाएं.

मशीन का असंतुलित स्थान- वाशिंग मशीन अगर सही बैलेंस पर न रखी हो, तो स्पिन करते समय हिलती है और आवाज़ आती है.
समाधान: मशीन को सही रखकर उसके पैरों को एडजस्ट करें.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

कपड़े धोते समय जोर से आवाज़ कर रही है वाशिंग मशीन तो यहां हो रही है गड़बड़ी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *