AC की सर्विसिंग करने आया है मैकेनिक, तो उससे जरूर पूछें ये सवाल, बचेंगे पैसे

Last Updated:

मौसम बदलते ही घरों और ऑफिसों में लगे एसी की सफाई करना जरूरी हो जाता है. सर्दी के मौसम में एसी काफी समय तक बंद रहता है, जिस वजह से इसके कई पार्ट्स दिक्कत पैदा कर सकते हैं. ऐसे में लोग गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपने एसी की सर्विस कराते हैं.

चंदौली: मार्च का अंतिम सप्ताह चल रहा है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी, ऐसे में घरों और ऑफिसों में लगे एयर कंडीशनर (एसी) की समय पर सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी हो जाता है. सर्दियों के दौरान लंबे समय तक बंद रहने की वजह से एसी के कई हिस्सों में धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जो बाद में खराबी का कारण बन सकती है.

एसी की कूलिंग होती है प्रभावित

एसी टेक्नीशियन नितिन विश्वकर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले एसी की पूरी तरह से सर्विसिंग कराना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कई लोग केवल एसी के फिल्टर की सफाई तक ही सीमित रह जाते हैं, जबकि सही सर्विसिंग में कंडेंसर, इवापोरेटर और ड्रेनेज लाइन की जांच और सफाई भी शामिल होती है. इन हिस्सों में गंदगी जमा होने से एसी की कूलिंग क्षमता प्रभावित होती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है.

जान-माल का हो सकता है नुकसान

नितिन एसी के साथ-साथ वाशिंग मशीन, गीजर और आरओ की होम सर्विसिंग भी करते हैं. आगे उन्होंने बताया कि समय पर सर्विसिंग न कराने से एसी में गंभीर खराबी आ सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गंदगी से भरे एसी को लगातार चलाया जाए, तो यह खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है. यहां तक कि किसी दिन एसी में ब्लास्ट होने जैसी घटना भी हो सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान संभव है.

प्रेशर मशीन का किया जाता है इस्तेमाल 

वहीं, उन्होंने बताया कि सर्विसिंग के दौरान एसी के इंडोर और आउटडोर यूनिट को खोलकर उसके कवर और कैबिनेट की अच्छी तरह सफाई की जाती है. इसके लिए प्रेशर मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे अंदर जमा धूल और गंदगी पूरी तरह हट जाती है. यह प्रक्रिया होम सर्विसिंग के जरिए भी की जा सकती है. बता दें कि कि नियमित मेंटेनेंस से न केवल एसी की उम्र बढ़ती है, बल्कि यह बेहतर कूलिंग देता है और बिजली की भी बचत होती है. इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले एसी की पूरी सर्विसिंग कराना एक समझदारी भरा कदम है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *