हाथ जल जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए? फफोले पड़ने से पहले करें ये 5 घरेलू उपचार, मिनटों में मिलेगा आराम

Last Updated:

जलने पर तुरंत प्रभावित हिस्से को पानी से धोएं, शहद-नारियल तेल, घी, जत्‍यादी तेल और एलोवेरा लगाएं. ये घरेलू उपचार जलन को कम करने और त्वचा को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं.

हाथ जल जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए? फफोले पड़ने से पहले करें ये 5 उपचारजानिए, हाथ जलने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए. (AI)

Remedies For Quick Relief In Burns: हाथ जल जाए तो क्या करें? यह सवाल आपका भी हो सकता है. दरअसल, किचन में खाना बनाते समय जल्दबाजी तो होती ही है. ऐसे में कई बार हाथ भी जल जाता है. अब इसको लापरवाही कहें या जल्दबाजीलेकिन, परेशानी तो होती ही है. अब करना क्या है इसको लेकर लोगों में उलझन रहती है. जलने के बाद होने वाली जलन को कम करने के लिए लोग कई चीजें ट्राई करते हैं. लेकिन, कुछ चीजें अधिक असरदार साबित हो सकती हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है. ये चीजें आपके घर में आसानी से मिल जाएंगी. अब सवाल है कि आखिर जल जाएं क्या करें? आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में

जलने पर करें ये घरेलू उपचार

रनिंग वाटर से धोएं: अगर आपका हाथ जल जाए तो सबसे पहले प्रभावित हिस्से को नल के नीचे पानी में रखें. कम से कम 20 मिनट तक उसी स्थिति में रहें. हालांकि, आइस वॉटर या आइस लगाने से बचें. क्योंकि, ऐसा करने से स्किन टीश्‍यू डैमेज हो सकते हैं.

शहद-नारियल तेल लगाएं: अगर आपका हाथ जल गया है तो जल्दी आराम (Quick Relief) पाने के लिए एक कटोरी में तुरंत एक चम्‍मच शहद और एक चम्‍मच नारियल तेल मिलाएं और इसे जले एरिया पर तुरंत लगाएं. आपको जलन से आराम तो मिलेगा ही, फफोल भी नहीं उठेंगे.

घी लगाएं: अगर आपका हाथ जल गया है तो प्रभावित स्थान पर कूलिंग इफेक्‍ट देता है. अगर आपके पास पीपल और बरगद के पेड़ की जड़ है तो आप इन सब को मिलाकर बाम बना सकते हैं. या फिर घर में कोई जल जाए तो इसे तुरंत लगाएं.

जत्‍यादी का तेल: जलन से बचने के लिए जत्‍यादी ऑयल का भी यूज कर सकते हैं. आयुर्वेद में इसका यूज जली हुई त्वचा को आराम देने के लिए बरसों से प्रयोग किया जाता रहा है. यह पेन रिलीफ की तरह काम करता है.

एलोवेरा लगाएं: अगर आपका हाथ जल जाए तो एलोवेरा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बता दें कि, एलोवेरा का प्रयोग कर हम जले हुई स्कीन को आराम पहुंचा सकते हैं. यह त्वचा को तेजी से हील करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हाथ जल जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए? फफोले पड़ने से पहले करें ये 5 उपचार

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *