दोस्ती हो तो ऐसी! 40 साल से हर 5 साल बाद 1 ही जगह, 1 ही पोज में फोटो खिंचवाते हैं 5 दोस्त

Last Updated:

Viral Friendship Photo: कहते हैं वक्त के साथ बहुत कुछ बदल जाता है, लेकिन सच्ची दोस्ती वही होती है जो हर दौर में साथ बनी रहे. पांच दोस्तों की यह कहानी इसी बात की मिसाल है. इन दोस्तों ने 1982 में एक फोटो खिंचवाई और फिर हर पांच साल बाद उसी जगह और उसी पोज में तस्वीर लेते रहे. चार दशक बीत गए, चेहरों पर उम्र की लकीरें आ गईं, लेकिन उनकी दोस्ती का उत्साह वैसा ही बना रहा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

40 साल की दोस्ती

Viral Friendship Photo: दोस्ती की असली पहचान वक्त के साथ सामने आती है. स्कूल या कॉलेज के दिनों में अक्सर लोग बहुत सारे दोस्त बनाते हैं, लेकिन जिंदगी की भागदौड़ में धीरे धीरे सब अपने अपने रास्ते पर निकल जाते हैं. ऐसे में बहुत कम दोस्तियां होती हैं जो सालों तक वैसी ही बनी रहती हैं. अमेरिका के पांच दोस्तों की यह कहानी इसी खास दोस्ती की मिसाल है. इन दोस्तों के नाम हैं जॉन वार्डलॉ, मार्क रूमर क्लीरी, डलास बर्नी, जॉन मोलोनी और जॉन डिक्सन. साल 1982 में ये सभी दोस्त कैलिफोर्निया और ओरेगन की सीमा पर स्थित Copco Lake गए थे. वहां उन्होंने झील के किनारे बैठकर एक फोटो खिंचवाई. उस वक्त शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह फोटो आगे चलकर उनकी दोस्ती की सबसे खास पहचान बन जाएगी.

उस दिन मजाक मजाक में उन्होंने तय किया कि वे हर पांच साल बाद उसी जगह वापस आएंगे और उसी पोज में फिर से फोटो खिंचवाएंगे. यही छोटा सा आइडिया धीरे धीरे एक परंपरा बन गया.

हर पांच साल बाद वही जगह और वही पोज
साल 1987 में पांचों दोस्त फिर से Copco Lake पहुंचे. इस बार उन्होंने बिल्कुल उसी तरह बैठकर फोटो ली जैसे 1982 में ली थी. फर्क सिर्फ इतना था कि समय पांच साल आगे बढ़ चुका था. इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा. 1992, 1997, 2002, 2007, 2012, 2017 और फिर 2022 में भी पांचों दोस्त उसी जगह पहुंचे. हर बार वही जगह, वही बेंच और वही पोज. इन तस्वीरों में सबसे मजेदार बात यह है कि हर फोटो में एक दोस्त हाथ में कांच का जार पकड़े रहता है. यह जार भी उनकी इस परंपरा का हिस्सा बन गया.

जब लोग इन तस्वीरों को एक साथ देखते हैं तो साफ नजर आता है कि वक्त के साथ उनके चेहरे बदलते गए. किसी के बाल सफेद हो गए, किसी का वजन बढ़ गया, किसी के चेहरे पर झुर्रियां आ गईं. लेकिन उनकी दोस्ती की चमक हर फोटो में वैसी ही दिखाई देती है.

उम्र बदली लेकिन दोस्ती का जोश वही
इन दोस्तों की तस्वीरों में एक और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने हर बार लगभग वही स्टाइल बनाए रखने की कोशिश की. शुरुआती तस्वीरों में वे युवा और ऊर्जावान नजर आते हैं. कई दोस्त शर्टलेस बैठे हुए दिखाई देते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *