Tomato Growing Tips: फरवरी में खेत खाली होने के बाद किसान हाइब्रिड टमाटर की खेती से शानदार मुनाफा कमा सकते हैं. सागर जिले से राजस्थान, यूपी, ओडिशा और दिल्ली तक टमाटर की जबरदस्त मांग बनी रहती है. उद्यानिकी विभाग ड्रिप मल्चिंग और हाइब्रिड बीजों पर 45 से 55 प्रतिशत तक अनुदान दे रहा है. हाईटेक तकनीक से कम पानी, कम लागत और ज्यादा उत्पादन संभव हो रहा है. सही वैरायटी और समय पर नर्सरी तैयार कर किसान अप्रैल से जून तक लगातार कमाई कर सकते हैं. .