कान में जम गई है गंदगी, तो अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में बाहर निकल आएगा सारा मैल

Last Updated:

Ear Cleaning Tips: कान हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है. जिससे हम सुनते हैं. लेकिन कान में गंदगी जम जाती है, जिसकी सफाई करना जरूरी होता है. ऐसे में ये आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने कान को आसानी से साफ कर स…और पढ़ें

सौरभ वर्मा/रायबरेली : हमारे शरीर में पांच ज्ञानेंद्रियां होती हैं. जिनमें में आंख, नाक ,कान , त्वचा ,जीभ शामिल हैं. ज्ञानेंद्रियां शरीर के वह अंग होते हैं, जो हमें देखने, सुनने, महसूस करने, स्वाद, ताप , रंग आदि का पता लगाने में सहायता करते हैं. इन्हीं पांच ज्ञानेंद्रिय में शामिल कान भी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है. जिससे हम सुनने का काम करते हैं. परंतु यदि हम कान की देखभाल सही से नहीं करते हैं तो इसमें गंदगी जम जाती है. जिससे हमें सुनाई भी नहीं देता है इसीलिए जरूरी है कि हमें अपने कान की समय-समय पर साफ सफाई करते रहना चाहिए.खास कर सर्दियों के मौसम में कान के अंदर गंदगी(मैल )की एक सख्त परत जम जाती है. जिससे इस मौसम में हमें ज्यादा परेशानी होती है. कान के अंदर जमी गंदगी को साफ करने के लिए लंबी पतली या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिससे कई बार कान के पर्दे मैं चोट लग जाने के कारण खून भी निकल आता है. साथ ही चोट लगने के कारण जख्म बन जाता है .जिसे सही होने में काफी समय लगता है .इसीलिए हमें कान की साफ सफाई करते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए. क्योंकि यह हमारे शरीर का बेहद नाजुक अंग माना जाता है. तो आइए कान के अंदर जमीन गंदगी को साफ करने के लिए कुछ घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं?

रायबरेली जिले स्थित अखिल आयुर्वेदाचार्य संस्थान के आयुर्वेदाचार्य अखिलेश कुमार ने लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि कान में गंदगी(खोट, मैल ,वैक्स) का जमना आम प्रक्रिया है लेकिन ज्यादा गंदगी जमने पर यह हमारी सुनने की क्षमता को प्रभावित करती है. साथ ही कान के अंदर इन्फेक्शन भी होने का खतरा रहता है. इसीलिए समय-समय पर इसकी साफ सफाई करते रहना चाहिए. आमतौर पर इसकी सफाई के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करना चाहिए.जिसे बिना किसी खर्च के आसानी से किया जा सकता है.

अपनाएं यह घरेलू नुस्खे 

वह बताते हैं कि कान में जमी गंदगी को साफ करने के लिए आप घरेलू नुस्खे के तौर पर बेबी ऑयल,बेकिंग सोडा ,बादाम का तेल, सेब के सिरके, सेलाइन वॉटर ,ओलिव ऑयल ,लहसुन का तेल, नारियल का तेल, ग्लिसरीन और हाइड्रोजन पराक्साइड का उपयोग कर सकते हैं. इन चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने कान के अंदर जमी गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कान में जम गई है गंदगी, तो अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में साफ हो जाएगा मैल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *