ठंड में बिगड़ जाए गाय का हार्मोंन तो ₹60 की ये हरी पत्ती खिलाने से समस्या खत्म! बाल्टी भर मिलेगा दूध

Animal Husbandry: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों पशुपालन का कारोबार तेजी से फैल रहा है. पहले जो लोग इसे सिर्फ पारंपरिक पशुपालन समझते थे, अब वही लोग इसको व्यवसायिक रूप से अपनाकर लाखों कमा रहे हैं. लेकिन, बच्चा देने के बाद गायों की हार्मोन समस्या अब किसानों के लिए सिरदर्द बन गई है. दूध कम हो जाने से पशुपालक परेशान हो जाते हैं. महंगी से महंगी दवा भी खिला देते हैं, लेकिन अंत में दूध ही सूख जाता है.

पशुपालक रंजीत साकेत ने बताया, इस समस्या के चलते गायों के थनों में सूजन आ जाती है. दूध उत्पादन कम हो जाता है और कई मामलों में दूध की जगह पानी और खून भी निकलने लगता है. इससे परेशान किसान अक्सर महंगी दवा का सहारा लेते हैं, जिसका सीधा असर दूध की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ता है. कई बार तो इलाज के चक्कर में दूध पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है.

सीधी जिले के गोपालक रंजिश साकेत ने लोकल 18 को बताया कि बच्चा देने के बाद गायों की हार्मोन गड़बड़ी आज पशुपालकों के लिए सिरदर्द बन चुकी है. ज्यादा दूध देने वाली गायों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, क्योंकि उनके शरीर का सही ढंग से मेंटेनेंस नहीं हो पाता. हार्मोन असंतुलन के कारण थन में सूजन, दर्द और दूध में कमी जैसी दिक्कतें सामने आती हैं. बच्चे को दूध नहीं मिल पाने से उसकी जान पर खतरा बन जाता है.

60 रुपये की ये चीज कारगार
हालांकि, इस समस्या का समाधान बेहद आसान, सस्ता है. पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार दहायत ने लोकल 18 को बताया कि हरा धनिया पत्ता हार्मोन असंतुलन की समस्या में रामबाण आयुर्वेदिक उपचार है. गाय को रोज करीब एक किलो हरा धनिया खिलाने से थन की सूजन धीरे-धीरे खत्म हो जाती है. हार्मोन संतुलन में आ जाते हैं. इसका खर्च मात्र 60 रुपये आता है और कई बार किसानों को यह मुफ्त में भी मिल जाता है.

कपूर और केले का उपाय भी जोरदार
डॉ. दहायत ने बताया, इसके अलावा कपूर को केले में मिलाकर गाय को खिलाना भी बेहद उपयोगी घरेलू नुक्सा है. ये दोनों तरीके पूरी तरह प्राकृतिक हैं और इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है. इन उपायों से गाय जल्दी स्वस्थ होती है और दूध उत्पादन भी सामान्य बना रहता है. उन्होंने यह भी सलाह दी कि अगर घरेलू उपायों के बाद भी आराम न मिले, तभी पशु चिकित्सक से संपर्क करना उपयोगी है.

डॉक्टर के अनुसार, जर्सी नस्ल और अधिक दूध देने वाली गायों में हार्मोन असंतुलन की समस्या आम है. ऐसे में महंगी दवा की जगह ये सस्ते घरेलू उपाय अपनाकर किसान न सिर्फ अपनी गायों को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि पशुपालन को और ज्यादा लाभदायक भी बना सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *