शराब पीने के बाद बार-बार पेशाब आने लगता है, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है. इससे कमजोरी और चक्कर आने लगते हैं. ऐसे में नारियल पानी सबसे बढ़िया ऑप्शन है. इसमें नेचुरल रूप से पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन दोबारा बनाते हैं. सुबह उठते ही एक या दो गिलास नारियल पानी पीने से पेट को ठंडक मिलती है और उल्टी की भावना भी कम होती है.

अगर हैंगओवर की वजह से आपको उल्टी या दस्त हुए हैं, तो शरीर में पोटेशियम की भारी कमी हो सकती है. केला पेट के लिए हल्का होता है और आसानी से पच जाता है. इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर को दोबारा ताकत देता है और थकान कम करता है. एक या दो केले खाने से पेट शांत रहता है और कमजोरी भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है.
Published at : 01 Jan 2026 04:22 PM (IST)
लाइफस्टाइल फोटो गैलरी
.