अगर आंखों में दिखने लगे लाल धब्बे तो यह किस बीमारी के हैं संकेत, क्या यह खतरनाक है, डॉक्टर से जानें

Red Eyes Spots: दिल्ली और आसपास की आवोहवा बहुत खराब है. यूं तो पूरे देश में हिमालयी और पश्चिमी घाट वाले इलाके को छोड़ दें तो बाकी सारा आसमान प्रदूषण के गुब्बारों से भरा हुआ है. प्रदूषण का असर पूरी बॉडी पर होती है. लेकिन आंखें इसका सबसे आसान शिकार है. आंखों में जलन, पानी और खुजली की समस्या तो आम है ही लेकिन कुछ लोगों की आंखों में लाल धब्बा जैसा दिखाई देने लगता है. अब सवाल यह है कि क्या यह लाल धब्बा नुकसानदेह है. क्या यह किसी बीमारी के संकेत हो सकते हैं.

क्या यह किसी बीमारी के संकेत हैं

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक आमतौर पर आंखों में सफेद हिस्सा वाले भाग में लाल धब्बे या पैचेज दिखाई दे और यह एक-दो दिनों में अपने आप चला जाए तो इससे किसी बीमारी के संकेत नहीं दिखते लेकिन कई मामलों में ये बीमारी के संकेत हो सकते हैं. कभी-कभी आंखों की बहुत छोटी रक्त वाहिकाएं फट जाती हैं और खून बाहर आ जाता है. इसे सबकंजंक्टिवल हेमरेज कहा जाता है. यह किसी साधारण सी बात के बाद भी हो सकता है, जैसे अचानक तेज खाँसी, छींक या उल्टी. हालांकि यह दिखने में जितना बुरा लगता है, उतना दर्दनाक नहीं होता. ज्यादातर मामलों में कोई दर्द नहीं होता और बिना इलाज अपने-आप ठीक हो जाता है. लेकिन अगर किसी बीमारी की वजह से ऐसा होता है तो आइए इसकी वजहों के बारे में जानते हैं.

लाल धब्बों के क्या हैं कारण

1.अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ना-अगर अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने लगे तो शरीर पर जोर पड़ता है. इस स्थिति में यदि कोई जोर से खांसता है, छींकता है, अचानक उल्टियां होती हैं, जोर लगाकर शौच किया जाता है, बच्चा जन्म के समय या भारी वजन उठाने के समय आंखों की नसें फट सकती हैं. वहीं लगातार हाई ब्लड प्रेशर से भी ऐसा हो सकता है. हालांकि ऐसा बहुत कम होता है.

2. डायबेटिक रेटिनोपैथी-यह एक खतरनाक स्थिति है. अगर किसी को ब्लड शुगर बहुत अधिक रहता है उसे डायबेटिक रेटिनोपैथी हो सकती है और इस स्थिति में आंखों में लाल धब्बे दिखाई देने लगते हैं. इससे आंखों की दृष्टि भी जा सकती है. इसमें रेटिना की रक्त वाहिकाएं खून या तरल पदार्थ लीक करती हैं. इसमें आंखों के आगे बिंदु या धब्बे तैरते हुए दिखाई देने लगता है.

3.आंखों में चोट-कभी-कभी आंखों में चोट लगने के बाद आंखों में लाल धब्बे दिखाई देने लगते हैं. अगर आपकी आंखों पर चोट लगे या कुछ उड़कर आंखों में चला जाए, तो भी नसें फट सकती हैं. यह हल्की चोट से भी हो सकता है. जैसे यदि आप आंखों को जोर से मलेंगे तो भी यह हो सकता है.

4. कॉन्टैक्ट लेंस की समस्या-लैंस के पीछे धूल का एक छोटा सा कण भी बहुत जलन पैदा कर सकता है. अगर ऐसा लगे, तो लेंस निकालकर साफ करें. लेंस समय से ज़्यादा न पहनें और समय-समय पर बदलें. बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनें ताकि हवा और धूल से बचाव हो सके.

5. ब्लड थिनिंग दवाएं -अगर आप खून को पतला करने वाली दवाइयां खा रहे हैं तो भी आंखों में लाल धब्बे दिख सकते हैं. वहीं बहुत ज्यादा एस्पिरिन लेने से भी ऐसा हो सकता है.

6. खून जमने की बीमारी- कुछ लोगों का खून जमने में परेशानी होती है. हालांकि यह बहुत रेयर बीमारी है. इसमें खून जल्दी नहीं जमता, जिससे आंख में खून जमा सकता है.

कैसे पता करें कि यह बीमारी है

इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करना होगा. अधिकतर मामलों में डॉक्टर सिर्फ देखकर बता सकते हैं कि ये बीमारी के निशान हैं या नहीं. अगर लक्षण ज्यादा हों, तो पूरी आंखों का परीक्षण किया जा सकता है. डायबिटीज़ या हाई बीपी है तो उसकी भी जांच की जाती है.

लाल धब्बे का इलाज क्या है

सामान्य तौर पर आंखों में लाल धब्बे हानिकारक नहीं है लेकिन अगर यह ज्यादा दिनों तक रह जाए तो आपको डॉक्टर से अवश्य दिखाना चाहिए. अगर दर्द, धुंधलापन या रोशनी से दिक्कत हो, तो डॉक्टर से दिखाना जरूरी हो जाता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *