Pain Relief Tips: पैर में आ जाए अचानक मोच तो अपनाएं दादी मां का ये नुस्खा, चुटकियों में दर्द होगा छूमंतर!

Last Updated:

Pain Relief Home Remedies: कई बार शरीर के किसी हिस्से में दर्द या फिर मोच के लिए हम कई तरह की दवाईयां लेते हैं लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिलता. इसकी जगह आप दादी मां के इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कई जगहों पर दादी नानी के जमाने के नुस्खे को अपनाया जाता है जिसकी मदद से वे बिना दवा का इस्तेमाल करें ही तत्काल अपनी मोच को ठीक कर लेते हैं और यह घरेलू उपाय ऐसे होते हैं जिसकी सामग्री भारत की हर रसोई में पाई जाती है. आसानी से 2 मिनट के अंदर इसका फार्मूला बनाकर इस्तेमाल करने से राहत मिलती है.

2 मिनट में तैयार करें फार्मूला

मोच को ठीक करने के लिए किचन में रखी हुई हल्दी और गुड़ के साथ चूना का इस्तेमाल किया जाता है. आधा चम्मच का मिश्रण ही इसके लिए रामबाण इलाज होता है.

दर्द से राहत मिलेगी

मोच आने पर लोग कच्चा हल्दी और चूना को मिक्स करके लेप बनाते हैं. और फिर उस पूरे हिस्से पर अच्छे से लेप करते हैं दो-तीन घंटे में ही इसमें आराम लग जाता है दो-तीन बार इस फार्मूला का उपयोग करने से मोच का दर्द गायब हो जाता है और मोच भी ठीक हो जाती हैं.

मोच ठीक करने का उपाय

अधिकांश जगहों पर केवल हल्दी और चूना का लेप बनाकर भी लगाया जाता हैं. पांव या हाथ में अच्छे से इसलिए को लगाकर पट्टी बांध लेते हैं और जब तक सूजन खत्म नहीं होती तब तक बांधे रखते हैं.

घर पर तैयार करें फार्मूला

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. जो जोड़ों के दर्द से लेकर हाथ या पांव में आने वाली सूजन में भी लाभकारी होती है. आमतौर पर हल्दी का उपयोग रेसिपी बनाने में किया जाता है लेकिन ऊपर से लगाने के भी इसके कई फायदे हैं.

सागर घरेली नुस्खा

हल्दी में पाया जाने वाला करक्युमिन दर्द को ठीक करने में बहुत असरदार है. हल्दी की तासीर गर्म होती है. जब मोच आ जाती है, तब उस जगह आई सूजन को हील करने में हल्दी बहुत गुणकारी तरीके से काम करती है.

सागर मौसम

अगर किसी को कहीं पर मोच आ गई है तो सोते समय एक गिलास गुनगुना दूध लें और उसमें हल्दी मिलाकर पी लें तो दर्द से राहत मिलती है. साथ ही यह मोच को ठीक करने में भी मदद करता है.

हाथ पांव घुटना उंगली

इसके अलावा कई लोग आकौवा को गर्म करते हैं उनमें सरसों का तेल और नमक लगाकर उस हिस्से की सिकाई करते हैं यहां पर मोच आई हुई है ऐसा करने से जल्द ही मोच ठीक हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मिल गया आराम का फार्मूला! दादी के इस नुस्खे से छूमंतर होगा मोच का दर्द

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *