महंगे सप्लीमेंट से भी नहीं हुआ फायदा? तो इन देसी तरीकों से बढ़ाएं वजन और करें वेट लॉस

आज वो समय है जब मोटापे की वजह से लोग ज्यादातर परेशान रहते हैं और कई बार ऐसे लोगों के दिमाग में यह भी रहता है कि वह मोटे हैं इसलिए लोग उनका मजाक उड़ाएंगे. वहीं लोगों के इसी मजाक से बचने के लिए कई बार वह लोग मोटापे को खत्म करने के लिए कई महंगे सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं. दरअसल, यह सप्लीमेंट्स कई बार उन लोगों को पतला तो नहीं करते हैं, लेकिन उनके शरीर को कमजोर जरूर बना देते हैं.

कब पड़ती है सप्लीमेंट की जरूरत

जिस वजह से ऐसे लोगों को बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ता है और इन्हीं सवालों को लेकर जब लोकल 18 की टीम ने आयुर्वेदाचार्य डॉ जितेंद्र वर्मा से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि सप्लीमेंट्स की जरूरत हमारे शरीर को तब पड़ती है, जब शरीर के अंदर किसी भी पोषण तत्व की कमी हो. लेकिन अगर हमारे शरीर में किसी भी पोषण तत्व की कमी नहीं है और हमारा खानपान व रहन सहन बिल्कुल ठीक है, तो हमें किसी भी सप्लीमेंट्स को खाने की जरूरत नहीं है.

फैट लॉस करने वाले प्रोडक्ट से नुकसान

उन्होंने बताया कि जितने भी फैट लॉस करने वाले प्रोडक्ट होते हैं, उनमें कुछ ऐसी औषधियां मिलाई जाती हैं जिनसे हमारी भूख कम हो जाती है. इसके साथ ही कुछ ऐसे डाइट प्लान बनाए जाते हैं जिनसे धीरे-धीरे हमारा शरीर पतला होने लगता है, जो कई बार हमारे शरीर के लिए घातक साबित हो जाता है.

सप्लीमेंट्स के ज्यादा सेवन से नुकसान

उन्होंने बताया कि सप्लीमेंट्स खाना शरीर के लिए कुछ हद तक ठीक होता है, लेकिन उसका ज्यादा सेवन करना हमारे शरीर के लिए घातक साबित हो जाता हैं. इसलिए बिना चिकित्सक या फिर डाइटिशियन की सलाह के सप्लीमेंट का प्रयोग लोगों को नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनसे कई बार शरीर में अलग अलग तरह के साइड इफेक्ट होने लगते हैं.

हरी सब्जियों और फलों का करें सेवन

उन्होंने बताया कि आजकल भारत में जिम करने वाले युवा और महिलाएं वेट लॉस और वेट गेन करने वाले शेक प्रॉडक्ट पी रहे हैं या फिर प्रोटीन पाउडर खा रहे हैं, वह बिल्कुल भी सही नहीं है, क्योंकि जब तक वह मसल्स को फिट रखने वाले प्रोडक्ट खाकर जिम करते हैं, तो वह बिल्कुल सही रहता है, लेकिन जब वह जिम करना छोड़ते हैं तो उनके शरीर की खाल लटक जाती है. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में शरीर को बिल्कुल तंदुरुस्त रखने के लिए सबसे अच्छा उपाय हरी सब्जियां और फलों का सेवन बताया गया है, जिसमें सब्जियों का सूप बनाकर व फलों का जूस निकालकर लिया जा सकता हैं.

फैट लॉस करने के लिए क्या खाएं

उन्होंने बताया कि फैट लॉस करने के लिए सबसे बढ़िया है मुरमुरे और दिवाली पर पूजा में उपयोग की जाने वाली खिल (धान की खिल). इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से हमारा पेट भी भरा रहता है और धीरे-धीरे वजन भी घटने लगता है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही थायराइड और वजन घटाने के लिए आयुर्वेद में एक गुणकारी तरीका यह भी हम बताते हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति अजवाइन सौफ, सौंठ और धनिया का चूर्ण सुबह, दोपहर और रात को खाना खाने से पहले गर्म पानी के साथ खा सकता है. उन्होंने बताया कि इसमें चूर्ण बनाने के लिए सौंठ को 10 ग्राम लेना होना है. इसके साथ ही सौंफ, अजवाइन, धनिया को 50-50 ग्राम लेना होता है.

वेट लॉस सप्लीमेंट्स से लिवर को नुकसान

उन्होंने कहा कि अपनी मर्जी से वेट लॉस सप्लीमेंट्स लेने वाले लोगों को गंभीर पाचन समस्याएं हो सकती हैं. कई दवाएं लोगों के पाचन तंत्र को धीमा कर देती हैं, जिससे मतली, उल्टी, दस्त, कब्ज, सूजन, डिहाइड्रेशन और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इसके साथ ही वेट लॉस सप्लीमेंट्स लेने से लोगों को पैनक्रियाटिक और गालब्लैडर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और इससे पित्ताशय की पथरी हो सकती है. उन्होंने कहा कि ज्यादा सप्लीमेंट्स को लेने से लोगों का ब्लड शुगर लेवल बुरी तरह गड़बड़ा सकता है. कई बार ये दवाएं हाइपोग्लाइसीमिया या इंसुलिन लेवल में गड़बड़ी का कारण बन सकती हैं ओर इससे व्यक्ति की कंडीशन बिगड़ सकती हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *