Last Updated:
सर्दियों में अक्सर हम मूंगफली के छिलके बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन ये एड़ियों की फटी त्वचा दूर करने में चमत्कारिक मदद कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और प्राकृतिक तेल सूखापन कम करके दरारों को भरते हैं. घर पर नारियल तेल, शहद और दूध मिलाकर फुट मास्क बनाएं और फटी एड़ियों को धीरे-धीरे ठीक करें. पैच टेस्ट जरूर करें.
अक्सर हम मूंगफली खाते समय उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यही छिलके सर्दियों में फटी एड़ियों की परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं.

ठंडी हवा, नमी की कमी, हीटर का ज्यादा इस्तेमाल और शरीर में पानी की कमी सर्दियों में एड़ियां फटने की बड़ी वजह बनती है. लंबे समय तक खुले जूते पहनने से भी त्वचा रूखी होकर फटने लगती है.

मूंगफली के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और प्राकृतिक तेल पाए जाते हैं. ये त्वचा की सूखापन दूर करने डेड स्किन हटाने और एड़ियों की दरारों को धीरे-धीरे भरने में मदद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस घरेलू फुट मास्क के लिए आपको धोकर सुखाए हुए मूंगफली के छिलके, नारियल तेल, शहद और थोड़ा कच्चा दूध चाहिए. ये सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं और त्वचा के लिए सुरक्षित होती हैं.

सूखे मूंगफली के छिलकों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. अब इसमें नारियल तेल, शहद और कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. बस आपका घर पर बना फुट मास्क तैयार है.

सबसे पहले पैरों को गुनगुने पानी में भिगोकर साफ करें. फिर इस पेस्ट से एड़ियों पर हल्के हाथ से मसाज करें और मोटी परत लगाकर कुछ देर छोड़ दें. बाद में धोकर मोजे पहन लें.

यह नुस्खा घरेलू अनुभव पर आधारित है. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर एड़ियों में गहरे घाव, खून या संक्रमण हो तो इस उपाय पर निर्भर न रहें और डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.
.