Last Updated:
दमोह के हटा क्षेत्र में लव जिहाद का मामला नया मोड़ ले चुका है. बीएससी छात्रा आराधना गौतम ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उसने अपनी मर्जी से सरवर खान से शादी की है. उसने कहा कि वह सरवर को 7 साल से जानती है और उ…और पढ़ें
आराधना ने लव जिहाद के आरोपों को बताया फर्जीआराधना का वीडियो वायरल
वीडियो में आराधना ने कहा, “मैं 9 अगस्त को अपनी मर्ज़ी से सरवर के साथ गई. मुझे पहले से पता था कि वह मुस्लिम है. अगर मुझे या सरवर को कुछ हुआ, तो इसके जिम्मेदार मेरे परिवार वाले होंगे.” उसने कहा कि शादी में सरवर के परिवार की कोई भूमिका नहीं है.
आराधना के परिवार ने थाने में शिकायत दी थी कि सरवर खान ने अपनी पहचान छिपाकर उनकी बेटी को फंसाया और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गया. उन्होंने सरवर पर ‘सौरभ’ नाम से दोस्ती करने और धोखा देने का आरोप लगाया.
हिंदू संगठनों का विरोध और चेतावनी
परिवार की शिकायत के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसे लव जिहाद का मामला बताया. उन्होंने थाने में ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्दी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा.
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आराधना की तलाश में टीमें बनाई हैं. पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि अगर किसी भी तरह का धोखा या जबरदस्ती पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
कानूनी और सामाजिक पहलू
मध्यप्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन रोकने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 लागू है. लेकिन चूंकि आराधना ने अपनी इच्छा से शादी की बात कही है, इस केस में सच्चाई जानने के लिए निष्पक्ष जांच की ज़रूरत है.
ऐसे मामले पहले भी सामने आए
दमोह और प्रदेश के कई अन्य जिलों में पहले भी लव जिहाद के आरोप लगे, लेकिन कई मामलों में बाद में सहमति से संबंध या शादी की बात सामने आई.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें
.