ICC Decision on India Pakistan Bangladesh Tri Series: पहले भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने की धमकी, फिर बेतुकी डिमांड रखना. पाकिस्तान गंदी पॉलिटिक्स करने की हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. ICC, PCB और BCB की लाहौर में हुई हालिया बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश की ओर से भारत के साथ ट्राई सीरीज खेलने की मांग भी रखी गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ट्राई सीरीज की मांग को खारिज कर दिया है.
पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू करने की मांग की थी. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश, दोनों ने भारत के साथ ट्राई-सीरीज का भी प्रस्ताव रखा. आईसीसी ने इस मांग को अस्वीकार किया है. उसका साफ कहना है कि द्विपक्षीय सीरीज शुरू करना या बंद करना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.
वहीं आईसीसी ने भारत बनाम पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश ट्राई सीरीज शुरू करने के प्रस्ताव को ठुकराने का भी यही कारण बताया है. आपको बताते चलें कि पिछले वर्ष भारतीय क्रिकेट टीम को व्हाइट बॉल सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था, जिसे तनावपूर्ण माहौल के कारण 2026 के लिए स्थगित कर दिया गया था. टीम इंडिया के इस दौरे पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. यह एक ही दिन में पाकिस्तान के लिए दूसरा झटका है, क्योंकि आईसीसी उसकी अन्य मांगों को भी ठुकरा चुका है.
इस मामले में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. लाहौर में लंबी बैठक के बाद भी पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने पर अंतिम फैसला नहीं लिया है. भारत-पाक मैच 15 फरवरी को खेल जाना है. चूंकि पाकिस्तान ने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है, इसलिए आईसीसी ने उसे अल्टीमेटम दे डाला है. आईसीसी ने पाकिस्तान को अंतिम फैसला लेने के लिए एक दिन का समय दिया है.
यह भी पढ़ें:
इस शर्त के साथ भारत के खिलाफ खेलने को मान गया पाकिस्तान? जानें क्या हुई है डील
.