टी20 वर्ल्ड कप विवाद में बांग्लादेश चौतरफा घिरता दिख रहा है, जिसके पास आईसीसी की बात मानने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) बार-बार वेन्यू चेंज करने की मांग कर रहा था. इस मामले पर ICC ने अपना रुख साफ कर दिया है. उसका कहना है कि बांग्लादेश या तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच तय शेड्यूल अनुसार भारत में खेले या फिर उसकी जगह दूसरी टीम को दे दी जाएगी.
बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल बार-बार भड़काऊ बयान दे रहे थे. उन्होंने यहां तक कि झूठ भी फैलाया कि आईसीसी ने उसकी अपने खिलाड़ियों के प्रति भारत में सुरक्षा चिंताओं को स्वीकारा है. मगर ये दावे बाद में पूरी तरह झूठ निकले थे.
बांग्लादेश की दुनिया में थू-थू
भारत पहले भी विश्व स्तरीय इवेंट्स का सफल आयोजन कर चुका है. ऐसे में जब BCB की तरफ से सुरक्षा चिंताओं का विषय उठाया गया, तो शुरुआत से उसमें झूठ की बू आ रही थी. अब आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश या तो 21 तारीख तक अपना अंतिम फैसला ले ले, नहीं तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी जाएगी.
इसका मतलब साफ है कि बांग्लादेश को या तो अपने मैच भारत में खेलने होंगे, नहीं तो उसकी वर्ल्ड कप से छुट्टी कर दी जाएगी. यह भी खबर है कि बीसीबी ने बांग्लादेश सरकार के कहने पर सुरक्षा चिंता प्रकट की थी. मगर आईसीसी ने एक ही झटके में सबकी बोलती बंद कर दी है.
मौजूदा शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है. इसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली और नेपाल भी हैं. बांग्लादेश को अपने मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं.
यह भी पढ़ें:
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
.