Last Updated:
IAS Santosh Verma Controversy Live: 23 नवंबर 2025 को संतोष वर्मा के चयन के बाद हुई संबोधन बैठक का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होता ही विवाद शुरू हो गया. ब्राह्मण समाज सहित कई संगठनों ने इस टिप्पणी की निंद…और पढ़ें
आरक्षण पर विवादित टिप्पणी? संतोष वर्मा के बयान से प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज
IAS Santosh Verma Controversy Live: मध्य प्रदेश में अजाक्स (अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा विवादास्पद बयान के कारण भारी आलोचना के घेरे में आ गए हैं. 23 नवंबर 2025 को भोपाल के डॉ. अंबेडकर पार्क में आयोजित संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. इसी बैठक को संबोधित करते हुए संतोष वर्मा ने कथित तौर पर कहा, “जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को दान नहीं कर देता या उसका रिश्ता नहीं जोड़ता, तब तक आरक्षण खत्म नहीं होना चाहिए.” यह बयान सामने आने के बाद प्रदेश भर में तीव्र विरोध शुरू हो गया है. कई सामाजिक संगठनों, ब्राह्मण समाज की संस्थाओं तथा राजनीतिक दलों ने इसे जातिवादी और संविधान विरोधी करार देते हुए कड़ी निंदा की है तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस मामले ने पूरे राज्य में जातीय तनाव को बढ़ाने का खतरा पैदा कर दिया है.
November 26, 202511:57 IST
IAS संतोष वर्मा के बयान से बवाल! ब्राह्मण संगठनों का गुस्सा फूटा, उज्जैन में विरोध तेज
मध्यप्रदेश में IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से बड़ा बवाल मच गया है. अजाक्स सम्मेलन में वर्मा ने कहा कि जब तक उनके बेटे का विवाह किसी ब्राह्मण परिवार की बेटी से नहीं होता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए. बयान के बाद ब्राह्मण संगठनों में तीखा आक्रोश फैल गया है. उज्जैन में परशुराम परमार्थिक न्यास के अध्यक्ष महेश पुजारी ने कार्रवाई की मांग करते हुए कड़ा रुख अपनाया है.
November 26, 202508:17 IST
रातों-रात गिरफ्तारी और आरक्षण विवाद, IAS संतोष वर्मा की विवादों की पूरी कहानी
IAS संतोष वर्मा, जो अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, ने हाल ही में विवादित बयान देकर जातीय तनाव बढ़ाया. उनके पिछले विवादों में फर्जी प्रमोशन दस्तावेज, जेल और महिला संबंध शामिल हैं. उनका यह बयान सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर गर्मी पैदा कर रहा है, और सरकार पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव है.
November 26, 202505:59 IST
संतोष वर्मा के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में आक्रोश
ब्राह्मण बेटियों पर की गई टिप्पणी के बाद संतोष वर्मा के खिलाफ कल पूरे मध्य प्रदेश में गहरा आक्रोश देखने को मिला. प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई.
.