MP Crime: पीड़ित युवक नौकरी के लिए बाहर रहता है। 6 अगस्त को जब वह घर से बाहर गया था, तब उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक जयपाल नट घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह इसमें असफल रहा तो वहां से भाग निकला। आक्रोशित होकर आरोपी ने बीती शाम पति-पत्नी और सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
Publish Date: Sat, 23 Aug 2025 03:44:43 PM (IST)
Updated Date: Sat, 23 Aug 2025 03:44:43 PM (IST)
HighLights
- मैहर जिले के रामनगर में सनसनीखेज वारदात
- पहले शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
- विरोध करने पर परिवार वालों को मारी कुल्हाड़ी
नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पड़ोसी युवक ने कुल्हाड़ी से तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित पति-पत्नी घायल हुए हैं। घटना में सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि युवक के गले पर भी गंभीर चोट आई है।
महिला से दुष्कर्म का प्रयास
पीड़ित युवक नौकरी के लिए बाहर रहता है। 6 अगस्त को जब वह घर से बाहर गया था, तब उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक जयपाल नट घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह इसमें असफल रहा तो वहां से भाग निकला।
समझाने पर आरोपी ने किया कुल्हाड़ी से हमला
कुछ दिन बाद पति के घर लौटने पर पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने आरोपी से पूछताछ कर उसे समझाने का प्रयास किया। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने बीती शाम पति-पत्नी और सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें- Morena में सनकी आशिक की सनक, एकतरफा प्यार में की किशोरी की हत्या, लोडिंग वाहन से कुचला
तीनों गंभीर रूप से घायल
हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सास और बहू की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जबकि पति के गले पर भी गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
.