पति का लॉकडाउन में छूटा था काम, 15 दिन की ट्रेनिंग लेकर पत्नी ने खड़ा किया बिजनेस, आज विदेशों से आ रहे ऑर्डर

Last Updated:

Banana Fiber Cap Making Business: बुरहानपुर की इस महिला ने सफलता की कहानी रची है. दरअसल, लॉकडाउन में इनके पति का काम छूट गया था जिसके बाद 15 दिन की ट्रेनिंग लेकर इन्होंने केले के रेशे से टोपी बनाना शुरू किया. क्वालिटी को देखते हुए इन्हें विदेशों से ऑर्डर आ रहे हैं.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के लोगों में टैलेंट देखने के लिए मिलता है बच्चा हो बुजुर्ग हो या महिला, सभी अपने-अपने क्षेत्र में अपना-अपना टैलेंट दिखाकर व्यवसाय व्यापार और रोजगार कमा रहे हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रहने वाली सपना बाई का कहना है कि मैं दसवीं तक पढ़ी हुई हूं. मैं केले के रेशे से टोपी का निर्माण कर रही हूं. मेरे द्वारा बनाई जाने वाली टोपिया अब देश विदेश में भी डिमांड कर रही है. कई विदेशी पर्यटक हमको ऑर्डर देकर टोपिया बनवा रहे हैं क्योंकि इसकी खासियत होती है यह टोपी 12 महीने एक जैसे तापमान को बना कर रखती है. और विदेशी पर्यटक इसको सबसे अधिक पहनना पसंद करते हैं. यह मशीन से बनी हुई टोपिया से भी खूबसूरत दिख रही है आप खुद देखिए की महिलाओं के हाथों के डिजाइन इस तरह से है कि लोग इसको पहली बार में पसंद कर रहे हैं.

महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब केले के रेशे से टोपिया बनाने वाली राम-राम समूह की सपना बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे पति का लॉकडाउन में काम छूट गया था. तब परिवार को चलाने के लिए काफी दिक्कतें जा रही थी मैंने स्वयं सहायता सहायता समूह के बारे में पता किया और वहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया. 15 दिन से प्रशिक्षण में मुझे केले के प्रोडक्ट बनाने का प्रशिक्षण मिला जिस से अब मैं केले के रेशे से टोपिया बना रही हु एक टोपी में ₹700 में बेच रही हूं. लोग मुझे ऑर्डर देकर टोपिया बनवाते हैं. इस टोपी की खासियत होती है कि जो मशीन से बनी हुई टोपी होती है उससे भी यह खूबसूरत दिखती है और काफी ठंडक प्रदान करती है इसलिए लोग इसको पहनना पसंद करते हैं.

2 दिन में एक टोपी बनकर होती है तैयार 
एक टोपी को बनाने के लिए दो दिन का समय लगता है. केले का रेशा करीब 600 ग्राम इसमें लगता है. जब यह टोपी बनकर तैयार होती है. यह टोपी की फिनिशिंग इतनी सुंदर और आकर्षित होती है कि लोगों को अपनी ओर खींचती है और लोग उसको खरीदना पसंद करते हैं. सबसे अधिक बुरहानपुर जिले में घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक इसको पसंद करते हैं. जिससे महिला रोजाना हजार रुपए कमा रही है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

पति लॉकडाउन में हुआ बेरोजगार, 15दिन की ट्रेनिंग लेकर पत्नी ने खड़ा किया बिजनेस

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *