गर्मी में गायब हो गई भूख? नींबू-काली मिर्च और नमक के इस नुस्खे से फौरन राहत

Last Updated:

Health Tips: यह नुस्खा बहुत आसान है. एक नींबू को बीच से काट लें और उसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डाल दें. इसके बाद इसे हल्की आंच पर थोड़ा गर्म करें ताकि रस हल्का गुनगुना हो जाए.

सीधी. मध्य प्रदेश में मार्च में ही मई-जून जैसी तेज गर्मी महसूस हो रही है, जिससे लोगों को लू और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मौसम में अचानक बदलाव का असर दिनचर्या और सेहत पर साफ दिख रहा है. गर्मी बढ़ते ही भूख कम हो रही है और पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं. सर्दियों में जहां लोग भरपेट भोजन करते हैं, वहीं गर्मियों में खाने की इच्छा घट जाती है. ऐसे में नींबू शरबत का सेवन शरीर को ठंडक देने, पाचन सुधारने और भूख बढ़ाने में कारगर माना जा रहा है. सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ विपिन सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि यह नुस्खा पुरानी परंपराओं से जुड़ा हुआ है और दादी-नानी के समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. अगर इस उपाय को रोजाना अपनाया जाए, तो न सिर्फ पाचन बेहतर होता है बल्कि भूख भी खुलकर लगती है. इसके लिए केवल नींबू, काली मिर्च और नमक की जरूरत होती है.

यह नुस्खा बेहद सरल है. एक नींबू को बीच से काट लें और उसमें काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डाल दें. इसके बाद इसे हल्की आंच पर थोड़ा गर्म करें ताकि इसका रस हल्का गुनगुना हो जाए. फिर इसे धीरे-धीरे चूसकर सेवन करें. यह उपाय गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में काफी असरदार है.

वजन नियंत्रित रखने में मददगार काली मिर्च
डॉ विपिन सिंह ने कहा कि नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. साथ ही यह सर्दी-जुकाम और गले की खराश से राहत दिलाने में भी सहायक है. काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. यह नुस्खा शरीर को डिटॉक्स करने और लिवर की कार्यक्षमता सुधारने में भी उपयोगी माना जाता है.

सीमित मात्रा में करें सेवन
हालांकि उन्होंने सावधानी बरतने की भी सलाह दी है. जिन लोगों को पेट में अल्सर, ज्यादा एसिडिटी या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें इस नुस्खे का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए. कुल मिलाकर भीषण गर्मी के इस दौर में यह आसान घरेलू उपाय सेहत को दुरुस्त रखने का एक कारगर विकल्प साबित हो सकता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *