IPO में दांव लगाने वाले निवेशको को तगड़ा नुकसान, 40 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुई यह कंपनी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

SSMD Agrotech India listing: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 2 दिसंबर के कारोबारी दिन एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग हुई. कंपनी शेयर करीब 40 फीसदी डिस्काउंट पर 73 रुपये में लिस्ट हुए हैं. कंपनी ने आईपीओ के तहत शेयर की कीमत 121 रुपये तय की थी.

गिरावट के साथ हुई लिस्टिंग के कारण निवेशकों को निराशा का सामना करना पड़ा. कंपनी के द्वारा आईपीओ पर दांव लगाने के लिए 25 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया था. शेयर बाजार में कंपनी शेयरों का हाल…..

खराब लिस्टिंग के बाद संभले कंपनी शेयर

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को, बीएसई पर एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया कंपनी के शेयरों की शुरुआत खराब रही. कंपनी शेयरों ने कारोबारी दिन की शुरुआत 73 रुपये पर की. जो आईपीओ प्राइस से 48 रुपये की गिरावट को दिखाता है.

दोपहर करीब 12:15 बजे कंपनी शेयर 5 प्रतिशत या 3.65 रुपये की तेजी के साथ 76.65 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. कारोबारी दिन के दौरान कंपनी शेयर अपर सर्किट के साथ 76.65 रुपये तक पहुंची थी. वहीं दिन का लो लेवल 73 रुपये था. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो, यह 66.43 करोड़ रुपये है.

क्या करती है कंपनी?   

एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया हाई क्वॉलिटी एग्रो-फूड प्रॉडक्ट्स बनाने, बेचने और रीपैकेज का काम करती है. कंपनी के प्रॉडक्ट्स की लिस्ट काफी लंबी है. इसमें पफ्ड राइस, बेसन, चना दाल, इडली रवा से लेकर राइस पाउडर तक कई तरह के प्रॉडक्ट शामिल हैं. कंपनी के ये प्रोडक्ट्स रोजाना घरेलू इस्तेमाल में आते हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो क्रैश अलर्ट! लगातार टूट रही बिटकॉइन, 30 दिनों में 23 फीसदी गिरे दाम

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *