होली का दिन मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें करियर-व्यापार सेहत का हाल

होमastro

होली का दिन मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें करियर-व्यापार सेहत का हाल

Last Updated:

Aaj ka Meen Rashifal 04 March 2026, Pisces Horoscope Today: मीन राशि वालों के लिए आज, 04 मार्च 2026 का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से मिश्रित फ्लन्देने वाला रहने वाला है. लेकिन पुरानी बात को लेकर कुछ बहस हो सकती है. व्यापार के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला साबित हो सकता है. अच्छे मौकों को नजरअंदाज करने की गलती न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Pisces Horoscope Today Holi 2026, आज का सिंह राशिफल : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन प्रगति और संभावनाओं से भरपूर रहने वाला है. उज्जैन के जाने-माने ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के मुताबिक करियर और नौकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. हालांकि आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, लेकिन आपका धैर्य, सूझबूझ और शांत व्यवहार कार्यस्थल पर अलग पहचान बनाएगा. आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, जिससे अधिकारियों और सहकर्मियों के बीच आपकी साख मजबूत होगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट या नई योजना पर काम कर रहे हैं तो आज सकारात्मक परिणाम मिलने के प्रबल योग हैं.

मीन राशि वालों का करियर और व्यापार राशिफल 
आज मीन राशि वालों के लिए करियर में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं, जिससे राहत मिलेगी. हालांकि लापरवाही या आलस्य नुकसान पहुंचा सकता है. सफलता के लिए पूरी लगन से प्रयास करें, वरना सामने आए सुनहरे अवसर हाथ से निकल सकते हैं. व्यापार के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला साबित हो सकता है. कारोबारी यात्रा के दौरान कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं. नए अवसर लगातार सामने आएंगे, जिससे उत्साह बढ़ेगा. अच्छे मौकों को नजरअंदाज करने की गलती न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है.समझदारी से फैसले लें.

मीन राशि वालों का स्वास्थ और आर्थिक राशिफल 
मीन राशि के जातक आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें. लगातार काम और व्यस्त दिनचर्या के चलते सिरदर्द, थकान या हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है. ऐसे में खुद को थोड़ा आराम देना जरूरी है. अपनी दिनचर्या में हल्का व्यायाम या योग शामिल करें. पौष्टिक और संतुलित आहार लें, साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. सही देखभाल से आप खुद को ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज दिन बड़ा ही अच्छा रहने वाला है. पूराना अटका हुआ धन मिलने के प्रबल योग्य बन रहे है. साथ ही पूंजी निवेश करने के लिए आज का दिन बड़ा ही लाभदायक रहने वाला है. उन्हें चाहिए अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखे फिजुअल के खर्चो की वजह से आज मन परेशान रहेगा.

मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफल 
मीन राशि वालो का आज लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुराना विवाद समाप्त होगा. साथ ही इस राशि के जातक के कपल का विदेश यात्रा का भी योग्य बन रहा है. जिससे रिश्ते में मधुरता एगी और पुरानी दूरियाँ मिटेंगी.लेकिन वैवाहिक जीवन में भी वाणी के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है.

मीन राशि वाले जरूर करें यह उपाय 
आज आपके लिए लकी नंबर 6 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. वहीं आज के दिन इस राशि के जातक जो धर्म-कर्म के साथ दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज के दिन भगवान गणेश जी महाराज के मंदिर जाकर लडू का भोग लगाएं. उसके बाद गरीबों में हरे वस्त्र तथा अन्य सामग्री का दान-वितरण करें, जिससे आज का दिन बेहतरीन हो सके.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *