सिर्फ 2 गेंद में कैसे ले हैट्रिक… इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास; ये रिकॉर्ड दोहराना मुश्किल

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है. अभी तक खेले गए 18 आईपीएल संस्करणों में कुल 23 हैट्रिक दर्ज हैं, लेकिन इनमें एक हैट्रिक खास है. ये ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है, जिसे दोहराना लगभग नामुमकिन जैसा है. ये रिकॉर्ड प्रवीण तांबे के नाम दर्ज है, जो आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे. बता दें कि उनके जीवन पर बॉलीवुड में एक फिल्म (कौन प्रवीण तांबे) भी बनी है.

क्रिकेट में जब कोई गेंदबाज लगातार 3 विकेट लेता है, तो उसे हैट्रिक कहा जाता है. लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट, लेकिन प्रवीण तांबे ने 2 ही गेंदों में हैट्रिक लेकर ये अनोखा रिकॉर्ड बनाया था. ये अनोखी हैट्रिक उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2014 में ली थी. चलिए आपको समझाते हैं कि 2 गेंदों में उन्होंने हैट्रिक कैसे ली.

2 गेंदों में हैट्रिक

आईपीएल 2014 में लीग स्टेज में केकेआर के खिलाफ प्रवीण तांबे ने 16वें ओवर में हैट्रिक ली. पहली गेंद उन्होंने गुगली डाली, मनीष पांडे इस पर चूक गए और विकेटकीपर संजू सैमसन ने स्टंप कर दिया. हालांकि ये गेंद वाइड थी, इसलिए प्रवीण को विकेट तो मिला लेकिन गेंद नहीं गिनी गई. इसके बाद पहली लीगल गेंद पर उन्होंने युसूफ पठान को आउट किया. दूसरी लीगल गेंद पर रयान टेन डोशेट आउट हो गए. इस तरह 2 लीगल गेंद के बाद ही प्रवीण तांबे की हैट्रिक पूरी हो गई. इससे पहले इसुरु उदाना ने चैंपियंस लीग टी20 (2010) में 2 गेंदों में हैट्रिक ली थी. प्रवीण तांबे ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे.

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ. केकेआर पहली टीम बनी, जो 100 रनों की ओपनिंग साझेदारीहोने के बाद भी मैच हार गई.

पाकिस्तान पर भड़का अफगानिस्तानी क्रिकेट प्लेयर, काबुल हमले के बाद भारत से कर दी ये बड़ी अपील

आईपीएल से पहले अर्जुन तेंदुलकर का खतरनाक फॉर्म! नेट्स सेशन में फेंके जसप्रीत बुमराह जैसे यॉर्कर

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *