Last Updated:
How To Make Roti On Induction: कुकिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन इस डर से नहीं कर पा रहे हैं कि फुल्का चपाती जैसी चीजें इंडक्शन पर नहीं बन सकतीं. तो यहां हम आपके लिए ऐसे कुछ ट्रिक लेकर आए हैं, जिससे आप गैस चुल्हे की तरह ही फूली-फूली रोटियां बना सकेंगे.
How To Make Roti On Induction: यदि आप भी एलपीजी गैस के शॉर्टेज की पॉसिबिलिटी वाले न्यूज से परेशान हैं, कुकिंग के लिए इंडक्शन का इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं? तो यहां इंडक्शन पर रोटी बनाने का ट्रिक जान लीजिए. ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि इंडक्शन पर भी गैस चुल्हे जैसी फूली-फूली रोटियां बनायी जा सकती है. बस जरूरत है, कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की.
इस लेख में आप इंडक्शन पर परफेक्ट रोटी बनाने का तरीका सीख सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ भी एक्स्ट्रा काम नहीं करना है. सिर्फ अच्छी तरह गूंथा हुआ सॉफ्ट आटा और सही टेंपरेचर और बनकर तैयार हो जाएगी फूली-फूली रोटियां.
इंडक्शन पर रोटी बनाने का तरीका
- इलेक्ट्रिक या इंडक्शन तवे पर रोटी पकाना गैस से बिल्कुल भी अलग नहीं है. गैस चुल्हे पर रोटी पकाते वक्त आप तवे पर आधी रोटी को सेंक कर गैस पर फूलाते हैं, वहीं इंडक्शन पर दोनों साइड से धीरे-धीरे सेंकना होता है.
- रोटी को दोनों तरफ से आधा तब तक पकाएं जब तक उसका रंग हल्का न हो जाए और उसमें बुलबुले दिखने लगें. अगर बुलबुले दिखने में बहुत ज्यादा समय लग रहा है, या बुलबुले बिल्कुल नहीं दिख रहे हैं, तो आपका आटा बहुत सूखा है / ठीक से गूंथा नहीं गया है. इससे रोटियां सख्त बनेंगी और पकने के बजाय जल जाएंगी. सही तरह से पकने में हर तरफ से 15-20 सेकंड का समय लगता है.
- इस स्टेज में पहुंचते ही, रोटी को तवे पर दबाना और घुमाना शुरू कर दें – जब तक कि रोटी फूल न जाए. इसके लिए कपड़े के गोले से अच्छी तरह दबाएं और रोटी को घुमाकर उसके दूसरे हिस्से को दबाएं. इसमें लगभग 5 सेकंड लगते हैं. रोटी को पलट दें और उसे तब तक सेकें जब तक उस पर जगह-जगह भूरे धब्बे न दिखने लगें.
- अगर रोटी के फूलने में बहुत ज्यादा समय लग रहा है, तो इसका एक और संभावित कारण यह हो सकता है कि तवा पर्याप्त गर्म नहीं है. अगर बिना दबाए ही रोटी जल रही है, तो तवा बहुत ज्यादा गर्म है.
ध्यान रखें
रोटी बनाने के लिए सॉफ्ट आटा गूंथे. इसके लिए जरूरी है कि आटे को हल्के गर्म पानी से गूंथे इसे बेलने से पहले कुछ देर के लिए कवर करके छोड़ दें.साथ ही तवे पर रोटी डालने से पहले इसे प्रीहीट कर लें.यदि आप पहली बार में अच्छी रोटी नहीं बना पाए तो चिंता न करें थोड़े अभ्यास से आप इसे बिल्कुल सही तरीके से बना पाएंगे.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.