शुगर, रोटी और चावल छोड़ने का असर
हमारा शरीर ज्यादा कैलोरी तब स्टोर करता है जब हम जरूरत से ज्यादा कार्ब्स और शुगर खाते हैं. रोजाना की चाय, कॉफी, मीठा और फिर हर बार खाने में रोटी या चावल शरीर में फैट बढ़ाते हैं. जब आप शुगर बंद करेंगे और रोटी-चावल कम करेंगे, तो पहले ही हफ्ते में शरीर हल्का लगने लगेगा. भूख भी उतनी नहीं लगेगी और नींद भी अच्छी आने लगेगी.
क्लीन ईटिंग क्या है?
क्लीन ईटिंग का मतलब है कि प्लेट में वही खाना हो जो नेचुरल हो और ज्यादा प्रोसेस्ड न हो. आप अपने खाने में सब्जियां, फल, स्प्राउट्स और दालें शामिल करें. सुबह नाश्ते में स्प्राउट्स या फ्रूट, दोपहर में हरी सब्जियां और सलाद और रात को हल्का खाना जैसे सूप या दाल-भाजी. जब हम ऐसा खाना खाते हैं तो न सिर्फ पेट भरा रहता है बल्कि एनर्जी भी पूरे दिन बनी रहती है.
वजन घटाने के फायदे
30 दिन बाद जब वजन कम हुआ तो सिर्फ स्केल पर नंबर घटा नहीं, बल्कि शरीर में कई बदलाव दिखेंगे. पेट की सूजन कम हो जाएगी, चेहरा फ्रेश लगने लगेगा और काम करने की एनर्जी भी बढ़ जाएगी.
1. शुगर को धीरे-धीरे कम करें, अचानक छोड़ना मुश्किल हो सकता है.
2. रोटी-चावल की जगह सलाद, दाल और सब्जियां ज्यादा लें.
3. स्नैक्स के लिए स्प्राउट्स, नट्स और फ्रूट्स रखें.
4. पानी ज्यादा पिएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो.
5. नींद पूरी लें, वरना वजन घटाने की मेहनत बेकार हो सकती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)