ब्रेस्ट कैंसर को पहली स्टेज में ही कैसे पहचानें? 3 उंगलियों से जांच का सर्वाइवर ने बताया तरीका
Breast Cancer Screening tips: ब्रेस्ट कैंसर भारतीय महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है. यह कैंसर जितना खतरनाक और मनोबल को तोड़ने वाला है, उतना ही क्यूरेबल भी है. यानि इसका 100 फीसदी इलाज भी मौजूद है. अगर इस कैंसर का पता शुरुआती स्टेज यानि पहली या दूसरी में चल जाता है तो यह जल्दी ठीक भी हो जाता है और स्तन यानि ब्रेस्ट को नुकसान भी कम होता है. एडवांस स्टेज यानि तीसरी या चौथी स्टेज में पहुंचने पर इसे ठीक करना जटिल हो जाता है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि इस कैंसर का पता शुरुआत में ही चल जाए. इसके लिए ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के लिए बहुत सारे हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं और तरीके बताते हैं. लेकिन आज News18hindi आपके लिए एक ऐसी कैंसर सर्वाइवर को सामने लाया है, जिन्होंने आज से 30 साल पहले जब इस कैंसर को लेकर बहुत जागरुकता भी नहीं थी, पहली स्टेज में ही ब्रेस्ट कैंसर का पता लगा लिया था और इलाज के बाद आज न केवल बेहतरीन जिंदगी जी रही हैं, बल्कि इंडियन कैंसर सोसायटी से जुड़कर बहुत सारी स्तन कैंसर की मरीजों को हिम्मत और बीमारी से लड़ने का हौसला, व इससे बचाव के तरीके बता रही हैं. कैंसर सर्वाइवर रेणुका प्रसाद आज सभी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर को पहचानने के टिप्स बता रही हैं. अपने हाथ की 3 उंगलियों का इस्तेमाल कर, महिलाएं कैसे इस कैंसर को शुरुआत में ही पकड़ सकती हैं? आइए जानते हैं, देखें वीडियो…