सहारा में फंसा पैसा कैसे मिलेगा? अभी कर लें ये काम…10 लाख तक का क्लेम हो सकता है मंजूर

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Sahara India Refund Portal Resubmission: सहारा इंडिया में जिन निवेशकों का पैसा फंसा हैं उनके लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है. जिन लोगों का पैसा पहले किसी गलती या तकनीकी वजह से नहीं मिल पाया था, वे अब अपनी जानकारी सुधारकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं.

सही तरीके से क्लेम करने के बाद तय समय के अंदर, यानी करीब 45 कार्य दिवस में भुगतान मिलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. साथ ही इस बार रिफंड की अधिकतम सीमा भी बढ़ा दी गई है. जिससे निवेशक अब 10 लाख रुपये तक की राशि वापस पाने के लिए दावा कर सकते हैं. आइए जानते हैं, इस नए फैसले के बारे में….

क्या है सरकार की तैयारी?

केंद्र सरकार की ओर से निवेशकों के लिए सहारा रिफंड पोर्टल पर Resubmission Portal शुरू किया है. इस पोर्टल का इस्तेमाल ऐसे लोग कर सकते हैं, जिनके आवेदन में कमी होने का मैसेज दिया गया था.

वैसे निवेशक अपनी गलती सुधारकर दोबारा से रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यानी कि निवेशकों को एक बार फिर पैसे वापस पाने का मौका दिया जा रहा है. 

10 लाख तक के क्लेम पर दोबारा आवेदन का मौका

सरकार की ओर से अब निवेशकों को पहले से ज्यादा राहत दी गई है, क्योंकि वे 10 लाख रुपये तक के अपने कुल क्लेम को फिर से जमा कर सकते हैं. पहले जहां केवल छोटे अमाउंट वाले दावों पर ही ध्यान दिया जा रहा था, अब दायरा बढ़ने से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

सरकार के अनुसार, जो भी निवेशक अपनी जानकारी ठीक करके दोबारा आवेदन करेंगे, उनके क्लेम को करीब 45 कार्य दिवस के भीतर प्रोसेस किया जाएगा. ताकि उन्हें जल्द से जल्द भुगतान मिल सके.

निवेशकों के लिए जरूरी बातें

रिफंड के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है. निवेशक के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाता होना चाहिए. जिससे पूरी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके.

इसके अलावा निवेश से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होते हैं. तभी क्लेम स्वीकार किया जाता है. आम तौर पर आवेदन की जांच करीब 30 दिन में पूरी हो जाती है. निवेशकों के इसके बाद अगले 15 दिनों के भीतर फैसले की जानकारी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Bank Holiday Alert: नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को बैंक जाने का है प्लान? जान लें कल ब्रांच खुले या नहीं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *