सर्दियों में किस तरह पहनाएं अपने बच्चों को कपड़े, स्वस्थ के लिए अपने ये तरीके

Last Updated:

Child care tips in winter: सर्दियों का आगमन हो गया है. सर्दियों में बच्चों के खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए. चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. तरुण ने न्यूबॉर्न बच्चे और छोटे बच्चे के लिए कुछ सुझाव दिए हैं जिसे अपनाकर आप अपने बच्चों को स्वस्थ रख सकते हैं.

दिल्ली: उत्तर भारत में सर्दियों का आगमन हो गया है. खासकर इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह से ठंड पड़ रही है. ऐसे में वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार सर्दियां जितनी देरी से आई हैं उतनी ही देरी से जाएगी. इसी को देखकर डॉक्टर भी यह कह रहे हैं कि सभी लोगों को खासकर दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को अपने बच्चों का इन सर्दियों में खास ध्यान रखना होगा क्योंकि यह सर्दियां बच्चों के लिए कई मुश्किलें ला सकती हैं. ऐसे में जब हमने इस पर चर्चा के लिए चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. तरुण सिंह से बात की, उन्होंने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं.

डॉ. तरुण का कहना था कि जैसे वैज्ञानिक बोल रहे हैं कि इस बार कई सालों के मुकाबले ज्यादा ठंड और लंबे समय तक ठंड रहने वाली है तो उसे देखकर जो अभी न्यूबॉर्न बच्चे और छोटे बच्चे जो स्कूल जा रहें, मां-बाप को उनका खासकर ध्यान रखना होगा. उनका कहना था कि इस बार Cold stress और hypothermia से बच्चों को बचाना बहुत ज्यादा जरूरी है. वहीं उनका यह भी कहना था कि दिल्ली-एनसीआर में ठंड के दिनों में पॉल्यूशन लेवल भी ज्यादातर बड़ा हुआ होता है. इसलिए मां-बाप को बच्चों को ठंड से तो बचाना ही है वहीं उनको पॉल्यूशन से भी बचाना है. क्योंकि यह दोनों चीजें मिलकर छोटे बच्चों के लिए काफी ज्यादा परेशानियां बढ़ सकती हैं.

इस तरब बच्चों का रखें ख्याल
डॉ. तरुण कहना था कि इस वक्त जैसे ही दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ रही है वैसे ही उनके पास बच्चों की बीमारी के अलग-अलग केस आ रहे हैं, कहीं बच्चों को वायरल हुआ है तो कहीं बच्चों को खांसी और जुकाम शुरू हो गया है. उनका कहना था कि इस वक्त बच्चों के शरीर का तापमान आपको गिरने नहीं देना है. क्योंकि छोटे बच्चे के शरीर का तापमान इतना ज्यादा नहीं होता है और उनका शरीर इतना ज्यादा तापमान नहीं बन सकता है. इसलिए आपको उनके कपड़े बहुत तरीके से पहनाने होंगे.

पानी पीना बहुत जरूरी
उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग दो-तीन मोटे कपड़े पहना देते हैं कि ठंड नहीं लगेगी. लेकिन ऐसा नहीं है आपको लेयर के हिसाब से कपड़े पहने हैं. पहले पतले कपड़े उसके ऊपर कुछ और पतले कपड़े और फिर बाद में जाकर आप कुछ मोटे कपड़े पहनाने हैं. उनका कहना था कि यह सभी पतले कपड़े ठंड को रोकने का काम करते हैं और एक लेयर बन जाती है. इसके बाद उनका कहना था कि जो बिल्कुल न्यू बोर्न बच्चे हैं उन्हें इस वक्त मां के शरीर की गर्मी चाहिए जिसे कंगारू केयर कहा जाता है. वहीं उनका यह भी कहना था कि ठंड के दिनों में बच्चे कम पानी पीते हैं क्योंकि प्यास कम लगती है लेकिन आपके शरीर को पानी चाहिए इसलिए आपको ध्यान रखना है कि आप अपने बच्चों को पानी पिलाते रहें. अंत में डॉ. तरुण का कहना था कि 6 महीने से ऊपर जो भी बच्चे हैं इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में खासकर उन्हें वैक्सीनेशन देना काफी ज्यादा जरूरी है. क्योंकि यहां पर काफी ज्यादा वायरल होते हैं और पॉल्यूशन के कारण के इन्फेक्शन भी होती है इसलिए मां-बाप को इस बात का भी इस बार ध्यान रखना है.

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में किस तरह पहनाएं अपने बच्चों को कपड़े, स्वस्थ के लिए अपने ये तरीके

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *