श्रद्धा कपूर कैसे बनीं छोटी-सी ज्वेलरी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर? करोड़ों तक पहुंच गया कारोबार, यूं पलटी किस्मत

Last Updated:

Shraddha Kapoor Jewellery Brand Palmonas: श्रद्धा कपूर Palmonas की को-फाउंडर हैं, कंपनी ने Vertex Ventures से 55 करोड़ रुपये की फंडिंग पाई है और भारत में 25 से ज्यादा स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है.

श्रद्धा कपूर कैसे बनीं छोटी-सी ज्वेलरी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर?

Shraddha Kapoor Jewellery Brand Palmonas: ज्वेलरी कंपनी पालमोनस को हाल ही में 55 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल की है. इस कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर और को-फाउंडर श्रद्धा कपूर है. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने स्टोर्स और प्रोडक्ट्स को बढ़ाने के लिए करने वाली है. इस नई फंडिंग से पालमोनस अपनी मौजूदा तीन स्टोर्स को बढ़ाकर पूरे भारत में 25 से ज्यादा स्टोर्स खोलेगी. इसके अलावा, कंपनी लैब में बने डायमंड जैसे नए प्रोडक्ट्स लाने की योजना बना रही है. साथ ही, यह अपने इंटरनेशनल शिपिंग नेटवर्क को भी मजबूत करेगी, ताकि विदेशों में भी इसके प्रोडक्ट्स पहुंच सकें.

श्रद्धा इंस्टाग्राम पर अपने ब्रांड को बहुत जोश के साथ प्रमोट करती हैं. वह आम लोगों से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं, जिससे उनके फैंस के साथ उनकी बॉन्डिंग और मजबूत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रद्धा कपूर इस ज्वेलरी ब्रांड से कैसे जुड़ी थी? इस ब्रांड के फाउंडर ने खुद इस बारे में शार्क टैंक पर बताया था कि कैसे उनकी ज्वेलरी कंपनी को श्रद्धा कपूर से बढ़ावा मिला.

कैसे हुई पालमोनस की शुरुआत?

पालमोनस की शुरुआत पल्लवी मोहाडिकर ने की थी. यह कंपनी डेमी-फाइन ज्वेलरी बनाती है, जो न तो बहुत महंगी सोने की ज्वेलरी होती है और न ही सस्ती फास्ट-फैशन वाली. यह ऐसी ज्वेलरी है जो Gen-Z और मिलेनियल्स जैसे युवाओं के लिए रोज पहनने के लिए बनाई गई है. यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ स्किन के लिए भी सुरक्षित है. कंपनी का कहना है कि यह ज्वेलरी आज के युवाओं की जरूरतों को पूरा करती है, जो सुंदर दिखने के साथ-साथ हर दिन पहनने लायक भी हो.

श्रद्धा कपूर और पालमोनस के फाउंडर की मुलाकात

श्रद्धा कपूर और पालमोनस के फाउंडर की मुलाकात की कहानी बहुत ही दिलचस्प है. पालमोनस की शुरुआत पल्लवी मोहाडिकर और अमोल पटवारी ने 2022 में की थी. यह कंपनी डेमी-फाइन ज्वेलरी बनाती है, जो न तो बहुत महंगी सोने की ज्वेलरी होती है और न ही सस्ती फास्ट-फैशन वाली. यह ऐसी ज्वेलरी है, जो Gen-Z और मिलेनियल्स जैसे युवाओं के लिए रोज पहनने के लिए बनाई गई है. यह स्टाइलिश, स्किन-सेफ और किफायती होती है. लेकिन श्रद्धा कपूर का इस ब्रांड से जुड़ना एक संयोग से शुरू हुआ.

शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में इस कंपनी के फाउंडर्स ने बताया कि कैसे वह श्रद्धा कपूर से मिले. पल्लवी मोहाडिकर ने शो में बताया कि एक दिन, उन्होंने एक रील में श्रद्धा को पालमोनस की ज्वेलरी पहने हुए देखा, और एक फैन के कमेंट का जवाब देते हुए उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी मेंशन किया. पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ फिर उन्होंने वेरिफाई करने के लिए अपने ऑर्डर्स चेक किए. उन्हें एक ही जगह के कई ऑर्डर मिले, जिनमें ग्राहक का नाम ‘S Kapoor‘ था. इससे उन्हें उत्साह हुआ कि शायद यह मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हो सकती हैं. पल्लवी ने इस मौके का फायदा उठाया और एक रील बनाई, जिसमें लिखा था ‘श्रद्धा वियर्स पालमोनस’. उन्होंने उम्मीद की कि यह रील श्रद्धा तक पहुंचेगी, और वाकई ऐसा हुआ.

एक्ट्रेस बनी पालमोनस की को-फाउंडर

श्रद्धा ने इस रील को देखा और पालमोनस की ज्वेलरी की तारीफ की. पल्लवी ने बताया कि उस समय वह 8 महीने की गर्भवती थीं, फिर भी वह मुंबई गईं और श्रद्धा से मिलीं. यह मुलाकात बहुत स्वाभाविक और पॉजिटिव रही. श्रद्धा ने बताया कि वह रोज पहनने वाली ज्वेलरी की तलाश में थीं, जो सस्ती, अच्छी क्वालिटी की और टिकाऊ हो. उन्हें पालमोनस की ज्वेलरी इतनी पसंद आई कि उन्होंने कई प्रोडक्ट्स खरीदे. श्रद्धा को डिजाइन और क्वालिटी इतनी भाई कि वह सिर्फ कस्टमर ही नहीं रहीं, बल्कि कंपनी की को-फाउंडर बन गईं. उनके पास अब ब्रांड में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है. श्रद्धा ने कहा कि वह पालमोनस के विजन से बहुत प्रभावित थीं. उनका मानना है कि लग्जरी ज्वेलरी को किफायती और पर्यावरण के लिए सुरक्षित होना चाहिए.

पालमोनस की ज्वेलरी 18 कैरेट गोल्ड वर्मील और सर्जिकल-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनती है, जो इसे स्किन-सेफ बनाती है. इस पार्टनरशिप ने पालमोनस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. शार्क टैंक पर पालमोनस ने 1.26 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल की, और हाल ही में वर्टेक्स वेंचर्स से 55 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली. इस फंडिंग से कंपनी 25 से ज्यादा स्टोर खोलेगी और लैब में बने डायमंड जैसे नए प्रोडक्ट्स लाएगी. इक ब्रांड की ये कहानी बताती है कि एक छोटा सा बिजनेस भी कैसे बदल सकता है.

YASHASVI YADAV

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत पर काम कर रही हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़…और पढ़ें

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत पर काम कर रही हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

श्रद्धा कपूर कैसे बनीं छोटी-सी ज्वेलरी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *