कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट

Sara Tendulkar Simple Skincare Routine: आजकल की दुनिया में स्किनकेयर को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिलता है. कई लोग 8 से 10 स्टेप वाले लंबे स्किनकेयर रूटीन अपनाते हैं और अलग-अलग प्रोडक्ट्स की लेयरिंग करते हैं. हालांकि कई एक्सपर्ट इसे जरूरी नहीं मानते. इसी सोच से सहमत नजर आती हैं सारा तेंदुलकर, जिनकी त्वचा अक्सर अपनी नैचुरल ग्लो के लिए चर्चा में रहती है. सारा भारी-भरकम प्रोडक्ट्स या ज्यादा लेयरिंग में भरोसा नहीं करतीं. उनका मानना है कि स्किनकेयर जितना सरल और रेगुलर होगा, उतना ही बेहतर रिजल्ट देगा.

कम लोग जानते हैं कि सारा तेंदुलकर ने बायोमेडिकल साइंस और न्यूट्रिशन की पढ़ाई की है. इसी वजह से वह अपनी त्वचा को सिर्फ बाहरी रूप से नहीं बल्कि शरीर की अंदरूनी सेहत से जोड़कर देखती हैं. उनके अनुसार स्किन का स्वास्थ्य इस बात से भी प्रभावित होता है कि शरीर के भीतर क्या चल रहा है. यानी सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि खानपान और लाइफस्टाइल भी त्वचा पर गहरा असर डालते हैं.

Sara Tendulkar Skincare Routine: कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट

HT के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने अपनी स्किनकेयर जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें पीसीओएस की समस्या का सामना भी करना पड़ा था, जिसका असर उनकी त्वचा पर साफ दिखाई देता था. इस दौरान उन्हें ऑयली स्किन और बार-बार ब्रेकआउट जैसी परेशानियों से गुजरना पड़ा. सारा के मुताबिक इस अनुभव ने उन्हें यह समझने में मदद की कि शरीर की अंदरूनी सेहत और त्वचा का स्वास्थ्य एक-दूसरे से कितनी गहराई से जुड़े होते हैं.

Sara Tendulkar Skincare Routine: कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट

इसी वजह से उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव किए. उन्होंने साफ और संतुलित भोजन पर ध्यान दिया, नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की और अपनी स्किनकेयर को जितना हो सके सरल और सौम्य रखा. इसके साथ ही उन्होंने स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेकर यह समझने की कोशिश की कि उनकी त्वचा को वास्तव में किस तरह की देखभाल की जरूरत है, बजाय इसके कि वे जल्दी असर दिखाने वाले उपायों के पीछे भागें.

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में स्किन में आ जाएगा निखार, रात की ये आदतें बनेंगी आपकी गो-टू टिप्स

Sara Tendulkar Skincare Routine: कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट

इस बात का रखती हैं ध्यान

सारा का कहना है कि उनकी त्वचा सेंसेटिव और मुंहासों के प्रति जल्दी रियक्शन देने वाली है, इसलिए वह प्रोडक्ट्स चुनते समय काफी सावधानी रखती हैं. वह ऐसे क्लेंजर और मॉइश्चराइज़र पसंद करती हैं जो त्वचा को हल्के तरीके से साफ करें और उसे संतुलित बनाए रखें. उनकी कोशिश रहती है कि त्वचा की नेचुरल नमी बनी रहे और ज्यादा कठोर तत्वों का इस्तेमाल न किया जाए.

Sara Tendulkar Skincare Routine: कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट

डेली का रूटीन

जहां तक उनके रोजमर्रा के स्किनकेयर रूटीन की बात है, वह इसे बेहद सरल रखती हैं. उनके अनुसार त्वचा को अच्छी तरह साफ करना, उसे पर्याप्त हाइड्रेशन देना और धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है. वह मानती हैं कि त्वचा पर बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय बुनियादी चीजों को लगातार अपनाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

Sara Tendulkar Skincare Routine: कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट

इसे भी पढ़ें- Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *