Last Updated:
Sanya Malhotra Weight Gain Workout Plan:आमतौर पर यह देखा जाता है कि किरदान के लिए लिए इंडस्ट्री में अक्सर एक्सट्रीम मेथड्स अपनाकर वजन बढ़ाया या घटाया जाता है, लेकिन सान्या का प्लान बैलेंस्ड था. सिम्पल फूड, स्ट्रेंथ-बिल्डिंग एक्सरसाइज और सेट टाइमलाइन के साथ उन्होंने फिटनेस से समझौता किए बिना वजन बढ़ाया.
Weight Gain Workout Plan By Sanya Malhotra: सिलेब्रिटीज अक्सर अपने रोल के लिए बॉडी में बड़े बदलाव करते हैं. कभी वजन घटाना, कभी मसल्स बढ़ाना. इनकी तैयारी बहुत ही प्लान्ड और मेहनत वाली होती है. हाल ही में सान्या मल्होत्रा ने अपने नए रोल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लिए ऐसा ही चैलेंज लिया. सिर्फ डायट पर भरोसा करने की बजाय, सान्या ने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट और स्ट्रक्चर्ड रूटीन को मिलाकर हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाया. उन्होंने तीन महीने का फोकस्ड प्लान फॉलो किया, जिसमें सिर्फ वजन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि शरीर की स्ट्रेंथ और मूवमेंट स्किल्स भी सुधारना था. तो चलिए जानते हैं कि आखिर किस तरह उन्होंने अपने वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाया. आप भी अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इन टिप्स से आइडिया ले सकते हैं.
ट्रेनरसे जानें
मुम्बई के नाइस एंड ईजी फिटनेस स्टूडियो के फाउंडर और कोच त्रिदेव पांडे ने बताया, “सान्या का वजन इस फिल्म की जानकारी मिलने के समय 56 किलो था. वह पहले से ही रेगुलर वर्कआउट करती हैं और सिम्पल होम-कुक्ड फूड खाती हैं. इस बेस ने हमें क्रैश प्लान बनाने की जरूरत नहीं दी. हमने तीन महीने में वजन बढ़ाने, थोड़ा फैट जोड़ने और मूवमेंट स्किल्स सीखने का स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाया.”
View this post on Instagram