9 सितंबर को खत्म होगा नए iPhone 17 का इंतज़ार, कितनी होगी कीमत और क्यों होगा इस बार का ऐपल इवेंट सबसे खास?

नए आईफोन का इंतजार बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है. काफी समय से नई-नई लीक रिपोर्ट आने के बाद अब ऐपल ने खुद कंर्फम कर दिया है कि लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2025 को होगा. ऐपल के CEO टिम कुक ने X पर पोस्ट किया है, ‘9 सितंबर मंगलवार को Awe dropping #AppleEvent के तैयार हो जाइए’. हमेशा की तरह ये कंपनी के ये Apple Park, Cupertino में आयोजित किया जाएगा और दुनियाभर में लाइव स्ट्रीम भी होगा. इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट नया iPhone 17 सीरीज़ होगा, जिसके चार मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है. इनमें स्टैंडर्ड iPhone 17, हल्का और पतला iPhone 17 Air, और हाई-एंड मॉडल्स iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे.

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक नए iPhones में डिज़ाइन में सुधार देखने को मिलेगा, साथ ही कैमरा के लिए नया आइलैंड डिज़ाइन भी पेश किया जाएगा. कैमरा क्वालिटी को और बेहतर बनाया जाएगा और Apple की AI तकनीक का डीप इंटीग्रेशन होगा. कंपनी के CEO Tim Cook ने पहले ही कहा है कि AI, Apple का अगला बड़ा अवसर है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार Siri और कैमरा जैसे फीचर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पावर देखने को मिलेगी.

कंपनी इवेंट के कुछ दिनों बाद ही नए iPhone मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर सकती है और ग्राहकों को सितंबर के आखिरी हफ्ते से डिवाइस मिलना शुरू हो जाएंगे. ये लॉन्च Apple के लिए बेहद अहम होगा क्योंकि इस समय कंपनी AI को अपनी डिवाइस इकोसिस्टम में शामिल करने पर बड़ा दांव लगा रही है.

कितनी हो सकती है कीमत?
iPhone 17 सीरीज़ के दाम को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस बार Apple कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी कर सकता है. ग्लोबल लेवल पर, iPhone 17 का बेस मॉडल लगभग $799 (करीब 66,000 रुपये) से शुरू हो सकता है. वहीं, नए iPhone 17 Air, जिसे Plus मॉडल की जगह लाया जा रहा है उसकी शुरुआती कीमत लगभग $899 (करीब 74,000 रुपये) बताई जा रही है. इसमें 5.5mm पतली बॉडी और सिंगल रियर कैमरा होगा.

हाई-एंड मॉडल्स की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro लगभग $1,049 (करीब 86,500 रुपये) से और iPhone 17 Pro Max लगभग $1,249 (करीब 1,03,000 रुपये) से शुरू हो सकता है. कीमतों में ये बढ़ोतरी बढ़ते टैक्स, टैरिफ और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को मैनेज करने के लिए की जा रही है.

आपको मिलेगा कितने में?
भारतीय मार्केट की बात करें तो यहां कीमतें और भी ज्यादा होने की उम्मीद की जा रही है. स्टैंडर्ड iPhone 17 की शुरुआती कीमत लगभग 89,900 रुपये रखी जा सकती है, जो पिछले मॉडल से काफी ज्यादा होगी. वहीं, बिल्कुल नया iPhone 17 Air करीब 99,990 रुपये में लॉन्च हो सकता है. प्रीमियम सेगमेंट में, iPhone 17 Pro लगभग 1,34,999 रुपये से और iPhone 17 Pro Max लगभग 1,64,990 रुपये से शुरू हो सकता है.

आईफोन के साथ ये भी होंगे लॉन्च
iPhone 17 के साथ ही Apple अपनी वॉच सीरीज़ को भी अपग्रेड करेगा. माना जा रहा है कि कंपनी इस बार Apple Watch Ultra 3, Apple Watch Series 11 और नया Apple Watch SE पेश करेगी. Ultra 3 खास तौर पर एडवेंचर और आउटडोर यूज़र्स के लिए होगी, जबकि Series 11 मेनस्ट्रीम यूज़र्स के लिए होगी. नया SE मॉडल किफायती दाम में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स देने के मकसद से लाया जाएगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *