त्योहारों से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, बड़े शहरों से भोपाल का कितना किराया?

Last Updated:

Bhopal News: पब्लिक का कहना है कि त्योहारों पर अपनों से मिलने के लिए हवाई यात्रा (Air Fare on Diwali 2025) करना अब महंगा होता जा रहा है. यदि DGCA किराये पर कोई सीमा तय नहीं करता है, तो आने वाले समय में किराया और भी बढ़ सकता है.

भोपाल. त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. अक्टूबर महीने में दशहरा, दुर्गा पूजा, दीवाली, भाईदूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों की रौनक देखने को मिलेगी. ऐसे में त्योहारों के सीजन से पहले ही हवाई किराये में बढ़ोतरी दिख रही है. यदि वर्तमान समय की बात करें, तो अभी तत्काल में नई दिल्ली से भोपाल का हवाई सफर काफी महंगा है. आने वाले त्योहारी सीजन में 15 से 19 अक्टूबर के बीच हवाई किराये में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी जाएगी. इसमें मुख्य रूप से देखा जाए, तो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से भोपाल आने के लिए हवाई किराया आम दिनों की तुलना में दो से तीन गुना तक बढ़ जाएगा.

यह बढ़ोतरी फ्लेक्सी फेयर के नाम पर की जा रही है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) का फिलहाल किराये पर कोई नियंत्रण नहीं है. यही वजह है कि एयरलाइंस कंपनियां मनमाना किराया वसूल रही हैं. एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही सरकार की ओर से मनमाने किराये को लेकर डीजीसीए के माध्यम से गाइडलाइन जारी की जा सकती है. इसका असर यह होगा कि कंपनियां उतना ही किराया बढ़ा सकेंगी, जितना गाइडलाइन में शामिल किया जाएगा. वहीं लोगों का कहना है कि त्योहारों पर अपनों से मिलने के लिए हवाई यात्रा करना अब महंगा सौदा बनता जा रहा है. यदि डीजीसीए किराये पर कोई सीमा तय नहीं करता, तो आने वाले समय में किराया और बढ़ सकता है.

दीवाली पर महंगा सफर
दिल्ली से भोपाल की फ्लाइट का किराया आम दिनों में जहां 3500 रुपये से 4250 रुपये के बीच रहता है, तो वहीं दीवाली पर यह किराया 5357 रुपये से लेकर 9941 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं भोपाल से दिल्ली का किराया भी आम दिनों में 3393 रुपये से लेकर 4150 रुपये के बीच रहता है, मगर दीवाली से पहले यही किराया 5063 रुपये से लेकर 10451 रुपये तक पहुंच गया है.

बड़े शहरों से भोपाल का किराया
मुंबई से भोपाल का वर्तमान हवाई किराया 3950 रुपये से 4500 रुपये तक है लेकिन दीवाली के समय किराया 12286 रुपये से 14500 रुपये के बीच दिखा रहा है. बेंगलुरु से भोपाल का वर्तमान हवाई किराया 7850 रुपये से 8950 रुपये के बीच है, वहीं त्योहारी सीजन पर यह बढ़कर 17194 रुपये से 18525 रुपये के बीच हो गया है. पुणे से भोपाल का वर्तमान किराया 5710 रुपये से 7250 रुपये है. दीवाली पर यह 14041 रुपये से 16181 रुपये के बीच दिखा रहा है. हैदराबाद से भोपाल का वर्तमान किराया 6250 रुपये से 7200 रुपये है. दीवाली पर यह 12623 रुपये से 15499 रुपये के बीच दिखा रहा है.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

त्योहारों से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, बड़े शहरों से भोपाल का कितना किराया?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *