NBFC Personal Loan Interest Rate: लाइफ में ऐसे कई अवसर आते हैं, जब लोगों को पैसों की अचानक जरूरत पड़ जाती हैं. घर, बच्चों की उच्च शिक्षा, गंभीर बीमारी और शादी जैसे मौकों पर लोगों को पैसों की आवश्यकता होती है. कई लोग इसकी तैयारी बहुत पहले से करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के पास इमरजेंसी फंड होता है.
अगर किसी व्यक्ति के पास ये दोनों विकल्प नहीं है तो, बैंक से पर्सनल लोन लेने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं रहता है. बैंक पर्सनल लोन देने से पहले बहुत छानबीन करती है. अगर बैंक ने आपका पर्सनल लोन रिजेक्ट कर दिया है तो, आपके पास गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी यानी NBFC से पर्सनल लोन लेने का विकल्प खुला है.
बैंकों की तुलना में NBFC से पर्सनल लोन आसानी से पास हो जाता है. NBFC की लोन देने की शर्तें कम और लचीली होती है. यही कारण है कि, NBFC से लोन आसानी से पास हो जाता है. हालांकि, NBFC की ब्याज दरें बैंक की अपेक्षा में ज्यादा हो सकती है. अगर आप भी NBFC से पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो, आपको विभिन्न NBFC के ब्याज दरों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान ना हो……
1. टाटा कैपिटल
टाटा कैपिटल से 40 हजार रुपए से लेकर 35 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है. पर्सनल लोन के लिए टाटा कैपिटल की ब्याज दरें 11.50 प्रतिशत से शुरू होती है. लोन अप्लाई करने वाले व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर के हिसाब से ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है. टाटा कैपिटल की लोन प्रोसेसिंग फीस 3.5 फीसदी तक होती है.
2. बजाज फाइनेंस
बजाज फाइनेंस में आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर पर्सनल लोन मिल रहा है. हालांकि, लोन की राशि, क्रेडिट स्कोर और आपकी इनकम पर ब्याज दरें आधारित होती है. यानी कि, इसमें बदलाव हो सकता है.
3. श्रीराम फाइनेंस
श्रीराम फाइनेंस के तहत 11 प्रतिशत से पर्सनल लोन की ब्याज दरें शुरू हो जाती हैं. क्रेडिट स्कोर, लोन राशि और ग्राहक की इनकम के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है.
यह भी पढ़ें: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम! एक दिन में डूबे 1.7 बिलियन डॉलर, बिटकॉइन 9 फीसदी फिसला
.