Last Updated:
Daily Water Intake for Good Health: सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है. कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन, थकान, कब्ज, किडनी और त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें और रोज कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं. गर्मी में यह मात्रा बढ़ा सकते हैं.
Water Intake and Your Health: जल ही जीवन है… यह सिर्फ कहावत नहीं है, बल्कि हकीकत है. जल के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है. मानव शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी है. पानी हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है, जितना खाना और हवा. इसके बावजूद ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि एक दिन में कितने गिलास पानी पीना सही होता है. कोई 8 गिलास की सलाह देता है, तो कोई 10 से 12 गिलास की सलाह देता है. सवाल यह भी है कि अगर शरीर को जरूरत से कम पानी मिले, तो इसका सेहत पर क्या असर पड़ता है? इन सभी सवालों के जवाब एक्सपर्ट से जान लेते हैं.
नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि एक स्वस्थ वयस्क को रोज दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इसे गिलास में समझें तो करीब 8 से 10 गिलास पानी होता है. हालांकि यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, वजन, मौसम, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य स्थिति पर भी निर्भर करती है. जो लोग ज्यादा पसीना बहाते हैं या एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें ज्यादा पानी की जरूरत होती है. इसके अलावा गर्मियों में सर्दियों के मुकाबले ज्यादा पानी की जरूरत होती है.
डाइटिशियन ने बताया कि अगर शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, तो सबसे पहले इसका असर एनर्जी लेवल पर पड़ता है. कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और सुस्ती महसूस होती है. कई बार लोग इन लक्षणों को कमजोरी या तनाव समझ लेते हैं, जबकि असली वजह पानी की कमी होती है. कम पानी पीने का असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है. इससे कब्ज की समस्या हो सकती है, पेट भारी रहता है और गैस की परेशानी बढ़ जाती है.
एक्सपर्ट के मुताबिक पानी की कमी से शरीर टॉक्सिन्स को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाता है, जिससे लिवर और किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है. त्वचा और यूरिन से जुड़ी समस्याएं भी कम पानी पीने का संकेत हो सकती हैं. त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है, होंठ सूख जाते हैं और पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है. लंबे समय तक पानी की कमी रहने पर किडनी स्टोन और यूरिन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. लगने का इंतजार न करें, बल्कि दिनभर थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहें. अपने शरीर के संकेतों को समझें और मौसम व गतिविधि के अनुसार पानी की मात्रा बढ़ाएं.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.