नहाने से कितनी देर पहले गीजर ऑन करें? कौन सा गीजर कितनी जल्दी पानी गर्म करता है और कैसे बचाएं बिजली, जानिए

Geyser Turn On Time: ठंड का मौसम शुरू होते ही सुबह नहाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. कई बार लोग बिस्तर से उठ भी जाएं, लेकिन ठंडे पानी का डर उन्हें शॉवर के नीचे खड़ा होने नहीं देता. ऐसे में गीजर ही सबसे बड़ा सहारा बन जाता है. पर एक सवाल लगभग हर घर में पूछा जाता है-नहाने से कितनी देर पहले गीजर ऑन करना चाहिए? क्या छोटे लीटर वाला गीजर जल्दी पानी गर्म करता है? क्या गीजर ज्यादा देर तक ऑन रखने से बिजली का बिल बढ़ जाता है? अकसर लोग आदत के तौर पर गीजर को काफी देर तक ऑन रखें रखते हैं और तब बंद करते हैं जब इंडिकेटर का रंग बदल जाए. कुछ लोग तो गीजर को नहाने के दौरान भी लगातार ऑन रखते हैं, ताकि पानी ठंडा न हो, लेकिन ये तरीका सही नहीं माना जाता. इससे बिजली की खपत बढ़ती है, गीजर की लाइफ कम होती है और कई बार पानी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है, जिससे जलने का खतरा भी बन सकता है. असल बात यह है कि गीजर कब ऑन करना है, इसका कोई एक नियम नहीं है. यह आपके गीजर की कैपेसिटी, उसकी पावर, बाहर के तापमान और इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या पर निर्भर करता है, अगर आप सही टाइमिंग समझ लें, तो आप बिजली भी बचा सकते हैं और पानी भी बिल्कुल सही तापमान पर पा सकते हैं. चलिए अब आसान भाषा में समझते हैं कि अलग-अलग लीटर वाले गीजर को नहाने से कितनी देर पहले ऑन करना चाहिए.

किस पर निर्भर करती है गीजर की टाइमिंग?
गीजर पानी कितनी जल्दी गर्म करेगा, यह इन बातों पर निर्भर करता है:
-गीजर कितने लीटर का है
-उसकी पावर कितनी है (2kW या 3kW)
-बाहर का तापमान कितना है
-कितने लोग पानी इस्तेमाल करेंगे

लीटर जितना कम होगा, पानी उतनी जल्दी गर्म होगा, लेकिन कम लीटर वाला गीजर ज्यादा लोगों के लिए काफी नहीं होता.

1. 3 से 6 लीटर वाला गीजर
अगर आपके घर में 3 से 6 लीटर वाला गीजर है, तो आपको इसे बहुत पहले चलाने की जरूरत नहीं है.
-सामान्य ठंड में: 5 मिनट पहले
-बहुत ज्यादा ठंड (10°C या कम): 8-9 मिनट

यह कैपेसिटी इंस्टेंट गीजर वाले घरों में ज्यादा देखी जाती है और यह पानी जल्दी गर्म कर देता है. पर ध्यान रहे, यह एक या दो लोगों के लिए ही काफी होता है.

2. 10 लीटर वाला गीजर
दो लोगों के परिवार के लिए 10 लीटर गीजर सही माना जाता है.
-25°C से 60°C तापमान तक गर्म करने में: 8-10 मिनट
-ज्यादा ठंड में: 12-13 मिनट
-अगर गीजर 3kW का है: 7-8 मिनट भी काफी

इस कैपेसिटी का पानी लगातार दो लोगों के नहाने के लिए ठीक रहता है, बशर्ते पानी बेवजह न बहाया जाए.

3. 25 लीटर वाला गीजर
अगर आपका परिवार बड़ा है और आप 25 लीटर वाला गीजर इस्तेमाल करते हैं, तो:
-3-4 लोगों के लिए: 15-18 मिनट
-कम लोग इस्तेमाल करें तो: 8-10 मिनट

इतने समय में पूरा टैंक गर्म हो जाता है और आप आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.

4. 35 लीटर वाला गीजर
बड़े परिवारों में यह कैपेसिटी आम है.
-2kW गीजर: 20-25 मिनट
-3kW गीजर: 18-20 मिनट
-कम इस्तेमाल के लिए: 12-15 मिनट

अगर लगातार कई लोग नहाने वाले हैं, तो यह कैपेसिटी काफी मददगार रहती है.

क्या गीजर को लगातार ऑन रखना चाहिए?
यह एक बड़ी गलती है.
गीजर को लगातार ऑन रखने से:
-बिजली का बिल बढ़ता है
-गीजर की लाइफ कम होती है
-थर्मोस्टेट पर दबाव बढ़ता है
-पानी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है

सही तरीका यह है कि पानी पर्याप्त गर्म होने पर गीजर बंद कर दें और फिर इस्तेमाल करें.

क्या कम लीटर वाला गीजर जल्दी काम करता है?
हां, कम लीटर वाला गीजर पानी जल्दी गर्म करता है, लेकिन उसकी लिमिट भी उतनी ही कम होती है, अगर आप 3-6 लीटर वाला गीजर इस्तेमाल करते हैं, तो एक बार में एक ही व्यक्ति आराम से नहा पाएगा. लगातार दो लोग नहाना चाहें तो बीच में इंतजार करना पड़ सकता है.

बिजली बचाने के आसान तरीके
-गीजर टाइमर सेट करें
-जरूरत के हिसाब से कैपेसिटी चुनें
-गीजर को लगातार ऑन न रखें
-नहाते समय पानी बेवजह न बहाएं

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *