बालों की ग्रोथ के लिए कैसे अच्छा है चमेली का तेल? ऐसे करेंगे यूज तो दिखेगा गजब का फर्क, यहां जानें टिप्स

Last Updated:

चमेली का तेल बालों की देखभाल में अहम भूमिका निभाता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों को हेल्दी रखते हैं. नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत और घने होते हैं.

ख़बरें फटाफट

बालों की देखभाल में तेल की भूमिका सबसे अहम होती है और जब बात हो नैचुरल ऑयल्स की, तो चमेली का तेल (Jasmine Oil) एक बेहतरीन विकल्प है. चमेली का तेल न सिर्फ अपने खूशबूदार गुणों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व बालों और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. यह तेल बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मज़बूत बनाता है और नई ग्रोथ को प्रमोट करता है. जो लोग बालों के झड़ने, डैंड्रफ या रूखेपन की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए चमेली का तेल एक प्राकृतिक समाधान हो सकता है.

चमेली के तेल को नियमित रूप से स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और नए बाल आने की प्रक्रिया तेज़ होती है. इसे लगाने के लिए आप हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें. ऐसा करने से तेल गहराई तक जाकर पोर्स को खोलता है और पोषण देता है. चमेली का तेल बालों को डीप कंडीशनिंग देने का भी काम करता है, जिससे वो मुलायम, चमकदार और घने दिखते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का टेक्सचर सुधरता है और स्प्लिट एंड्स की समस्या भी कम हो सकती है.

अगर आप बालों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं, तो चमेली का तेल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे नारियल के तेल या ऑलिव ऑयल में मिलाकर लगाया जाए तो इसका असर और भी अच्छा होता है. एक चम्मच नारियल तेल में कुछ बूंदें चमेली का तेल मिलाकर हल्का गर्म करें और स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं. इसे कम से कम 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से बालों की ग्रोथ में फर्क साफ दिखने लगता है.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बालों की ग्रोथ के लिए कैसे अच्छा है चमेली का तेल? ऐसे करेंगे यूज तो दिखेगा…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *