मकान होने पर भी लिया गरीबों का आवास, 42 पर FIR होगी – Sagar News

.

बाघराज वार्ड छत्रसाल नगर आवासीय कॉलोनी में की गई जांच में अब तक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा कराई जा रही जांच में अनधिकृत कब्जा करने वाले 42 लोगों पर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही। साथ ही 101 अपात्र लोगों द्वारा मकान लेने वालों की जमा राशि राजसात कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

निगमायुक्त ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि कुछ व्यक्तियों ने आवासों का अवैध विक्रय किया। बिना राशि जमा किए अनधिकृत रूप से कब्जा कर लिया है। ऐसे 42 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर कराने की कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही 101 व्यक्तियों द्वारा स्वयं का आवास होने के बाद भी आवास लेकर किराए पर दिए जाने की पुष्टि हुई है। इनकी राशि राजसात कर कार्रवाई की जा रही है। निगमायुक्त ने बताया कि छत्रसाल नगर आवासीय कॉलोनी में केवल पात्र व्यक्ति एवं परिवार ही निवास कर सकते हैं।

जांच के दौरान जिन व्यक्तियों के आवास निरस्त किए हैं, उनकी सूची सार्वजनिक की जाएगी। कॉलोनी में चस्पा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिकों को अपात्र व्यक्तियों की जानकारी मिल सके। बिजली समस्या का निराकरण, एक तिहाई राशि भरनी होगी: नगर निगम आयुक्त ने बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर आवासीय कॉलोनी में बिजली से संबंधित समस्या का निराकरण करने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन रहवासियों पर बिजली बिल की बकाया राशि है, वे अपनी कुल बकाया राशि का कम से कम 1/3 हिस्सा अनिवार्य रूप से जमा करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *