घंटों की मेहनत मिनटों में खत्म! बिना हाथ दुखाए सख्त गुड़ को नर्म करने के आसान तरीके, बस फॉलो करें ये टिप्स

Last Updated:

How to Soften Hard Jaggery: सर्दियों में सख्त गुड़ को तोड़ने की समस्या से निपटने के लिए माइक्रोवेव, डबल बॉयलर मेथड और कपड़े में लपेटकर सिलबट्टे से तोड़ने जैसे 3 तरीके बेहद प्रभावी हैं. इनसे गुड़ मक्खन की तरह मुलायम हो जाता है और मेहनत भी कम लगती है.

ख़बरें फटाफट

How to Soften Hard Jaggery: राजस्थान के पाली सहित देशभर में सर्दियों के मौसम की दस्तक के साथ ही गुड़ की मांग काफी बढ़ गई है. सुबह की कड़क चाय हो, बाजरे की रोटी या फिर तिल के लड्डू, गुड़ हर घर की पसंद है. आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ शरीर को गर्म रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मददगार होता है. लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब गुड़ पत्थर की तरह सख्त हो जाता है. अक्सर इसे तोड़ने के चक्कर में चाकू तक टूट जाते हैं या हाथ में दर्द होने लगता है. कई बार गुड़ टूटने के बजाय टुकड़ों में उछलकर पूरी रसोई में बिखर जाता है. आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए हम लाए हैं 3 आसान विंटर हैक्स.

ट्रिक 1: माइक्रोवेव का इस्तेमाल (सबसे तेज़ तरीका)

अगर आपके घर में माइक्रोवेव है, तो यह सख्त गुड़ को नरम करने का सबसे आधुनिक और तेज़ तरीका है.

  • सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ प्लेट लें और उस पर गुड़ का बड़ा टुकड़ा रख दें.
  • लगभग 250 ग्राम गुड़ के लिए 1 से 1.5 मिनट का समय सेट करें.

सावधानी: हर 30 सेकंड में माइक्रोवेव खोलकर गुड़ की स्थिति चेक करें. जैसे ही गुड़ हल्का सा लचीला दिखने लगे, उसे तुरंत बाहर निकाल लें. माइक्रोवेव की गर्मी गुड़ के अंदरूनी रेशों को ढीला कर देती है, जिससे वह मक्खन की तरह आसानी से कटने लगता है.

ट्रिक 2: कपड़ा और भारी प्रहार (बिना गर्म किए)

यदि आप गुड़ को गर्म नहीं करना चाहते और उसे पाउडर या छोटे टुकड़ों के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह पारंपरिक तरीका सबसे अच्छा है.

  • गुड़ को एक मोटे और साफ सूती कपड़े के बीच में रखें.
  • कपड़े को चारों तरफ से फोल्ड कर लें ताकि गुड़ बाहर न निकले.
  • अब भारी बेलन या सिलबट्टे की मदद से हल्के हाथों से प्रहार करें. कपड़ा चोट के प्रभाव को सोख लेता है और गुड़ बिना बिखरे अंदर ही अंदर बारीक हो जाता है.

ट्रिक 3: डबल बॉयलर मेथड (चाशनी के लिए बेस्ट)

जब आपको गुड़ को पिघलाकर मिठाई या चाशनी बनानी हो, तो सीधे आंच पर गुड़ जलने या कड़वा होने का डर रहता है. ऐसे में ‘डबल बॉयलर’ सबसे सुरक्षित है.

  • एक बड़े बर्तन में पानी भरकर उसे उबलने के लिए रखें.
  • उस उबलते पानी के ऊपर एक छोटा बर्तन रखें जिसमें गुड़ के टुकड़े हों.
  • भाप की गर्मी से गुड़ धीरे-धीरे और समान रूप से पिघलने लगेगा. इस विधि से गुड़ का स्वाद और पौष्टिकता दोनों बरकरार रहते हैं. इन ट्रिक्स को अपनाकर आप बिना किसी झंझट के सर्दियों में गुड़ का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

homelifestyle

घंटों की मेहनत मिनटों में खत्म! बिना हाथ दुखाए सख्त गुड़ को नर्म करने के आसान..

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *