30 अक्टूबर का राशिफल: मिथुन राशि वालों के नए इनकम सोर्स और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे, मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (30 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 अक्टूबर, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र ध्वज योग बना रहे हैं। इस शुभ योग के प्रभाव से मेष राशि वालों के लिए लाभदायक ग्रह स्थिति रहेगी। मेहनत के भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृष और वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मिथुन राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं। इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे। धनु राशि वालों की प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव – ग्रह स्थिति लाभदायक है। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सामाजिक व व्यक्तिगत पहचान बनेगी। पुरानी मेहनत का शुभ फल मिलेगा। नेगेटिव – अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, क्योंकि गुस्से से काम बिगड़ भी सकते हैं। अपनी चीजें, दस्तावेज आदि संभाल कर रखें, क्योंकि चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में ऋण लेने जैसी योजना भी बन सकती है।

करियर – व्यवसाय में इस समय कहीं भी पैसा निवेश न करें। कर्मचारियों व साझेदारी संबंधी गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। पर्यटन तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। ऑफिस की कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। प्रगति के योग हैं। लव – वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। घर में किसी नए मेहमान के आगमन संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी कमजोरी और थकान की स्थिति रह सकती है। संतुलित आहार पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6

वृष – पॉजिटिव – परिवार से संबंधित कोई लाभदायक सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश करने की कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। मेहनत और लगन से आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। नेगेटिव – कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के परिणाम कुछ देर से मिल सकते हैं। इस बात को लेकर तनाव में न आएँ, क्योंकि परिणाम बेहतर ही होंगे। सरकारी कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, जुर्माना लग सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें।

करियर – कार्यक्षेत्र में व्यवस्था संबंधी कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। कमीशन संबंधी व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। मेहनत से प्रगति होगी। लव – दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ठंडे दिमाग से इनका समाधान निकालें तथा इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। विश्वास बनाए रखें। हेल्थ – काम तथा व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से मानसिक और शारीरिक तनाव रहेगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्थित करने का प्रयास करें। योग पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन – पॉजिटिव – कोई मन मुताबिक कार्य बनेगा तथा सामाजिक सक्रियता भी बनी रहेगी। यह समय आत्म अवलोकन तथा आत्म मंथन करने का है। इससे आपको मन में चल रहे कई प्रश्नों का समाधान मिलेगा। किसी योजना को कार्य रूप देने का भी अनुकूल समय है। आपकी बुद्धि और वाणी से कार्य बनेंगे। धन लाभ के योग हैं। नेगेटिव – किसी मित्र अथवा संबंधी की कोई गतिविधि आपके लिए विपरीत परिस्थितियां बनाएगी, इसलिए थोड़ा सचेत रहें। संपत्ति व वाहन संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है। यह आपकी संपत्ति व समृद्धि में वृद्धि करेगा, इसलिए चिंता बिल्कुल न करें। झूठे वादे करने से बचें।

करियर – आपके भरपूर प्रयासों से कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में सुधार आएगा। स्टाफ तथा उच्चाधिकारियों का सहयोग भी बना रहेगा। कारखाने व फैक्ट्री से संबंधित व्यवसाय तरक्की दायक रहेंगे। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। पदोन्नति के योग हैं। लव – दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाए रखें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। व्यर्थ के प्रेम संबंध आपकी मान-हानि का कारण बन सकते हैं। पारिवारिक शांति बनाए रखें। हेल्थ – गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। रक्तचाप आदि की समस्या बढ़ सकती है। शांत और सकारात्मक रहें। ध्यान पर जोर दें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4

कर्क – पॉजिटिव – आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। यह निर्णय सकारात्मक ही रहेंगे। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे को दूर करने का अनुकूल समय है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई पर लगा रहेगा। बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक व पारिवारिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नेगेटिव – मित्रों तथा भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें, क्योंकि जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सूझबूझ व सोच-विचार से निर्णय लें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन खर्च होने की आशंका है। बड़े बुजुर्गों का भी उचित मान-सम्मान बनाकर रखें।

करियर – व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर उचित ध्यान नहीं दे पाएंगे। नए कार्य की शुरुआत को आज स्थगित रखें तथा वर्तमान कार्य में ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। अन्य काम के प्रति आप अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे, जिसकी वजह से नुकसान होने की संभावना लग रही है। सावधानी बरतें। लव – पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्तों में विश्वास और स्नेह रहेगा। खुशी बनी रहेगी। हेल्थ – किसी भी मशीनरी आदि का प्रयोग करने अथवा वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह – पॉजिटिव – व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। सभी कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न भी हो जाएँगे, जिससे थकान के बावजूद खुशी मिलेगी। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। प्रगति के योग हैं। नेगेटिव – ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति रखना आपको नुकसान दे सकता है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें, कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई खास योजना स्थगित भी करनी पड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – कारोबार में मैन्युफैक्चरिंग जैसी गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके साथ धोखा हो सकता है। शेयर्स, स्टॉक मार्केट जैसी गतिविधियों में आज निवेश न करें, तो उचित रहेगा। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित होगा। मेहनत पर ध्यान दें। लव – पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तों में स्नेह रहेगा। हेल्थ – शारीरिक और मानसिक रूप से थकान रहेगी। जिसकी वजह से रक्तचाप और मधुमेह की समस्या भी उठ सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। नियमित जाँच करवाएँ। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

कन्या – पॉजिटिव – अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन अथवा बदलाव लाने से आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे। किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएँगे। राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। धन लाभ के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव – आर्थिक गतिविधियों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है। दूसरों पर अति विश्वास न करें। वाणी पर संयम रखें।

करियर – कारोबारी मामलों में अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता रहेगी तथा कामयाबी भी हासिल होगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा भुगतान एकत्र करने में अपना समय लगाएँ। विदेश से जुड़े व्यवसाय में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम समय है। प्रगति के योग हैं। लव – घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। प्रेम साथी के साथ कुछ गलतफहमियां आ सकती है। समझदारी से काम लें। हेल्थ – अपने अंदर ऊर्जा व आत्मबल की कमी महसूस कर सकते हैं। योग और ध्यान में भी कुछ समय जरूर लगाएँ। पोषण पर ध्यान दें। नियमित आराम करें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

तुला – पॉजिटिव – घर में संबंधियों का आगमन होगा तथा चल रहे गिले-शिकवे भी दूर होने से संबंध मजबूत होंगे। पिछली गलतियों से सीख कर आप वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आत्म मनन और चिंतन द्वारा कई समस्याओं का हल भी निकालने में सफल रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। मानसिक शांति रहेगी। नेगेटिव – जल्दबाजी न करें, क्योंकि अनुभव की कमी के कारण कुछ काम अटक भी सकते हैं। कुछ नजदीकी लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठाएँगे। किसी भी वाद-विवाद जैसी स्थिति में शांत बने रहना ही उचित है। अति विश्वास करने से बचें।

करियर – मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धियां हासिल होगी। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष साझा न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने का प्रयास कर सकता है। किसी सरकारी काम में गलती होने से जांच भी होने की आशंका है। सावधानी बरतें। लव – दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा घर में सुख-शांति का माहौल होगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। रिश्तों में स्नेह और विश्वास रहेगा। हेल्थ – आपका आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच रखना आपको स्वस्थ रखेंगा। अपने अंदर अच्छी ऊर्जा महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। सक्रिय और खुश रहें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – पॉजिटिव – काफी समय से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए मित्रों तथा संबंधियों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। इससे आप बहुत ही खुश और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र रहेंगे। मेहनत का शुभ फल मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नेगेटिव – सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में जरूरत से ज्यादा समय न दें। आपके कुछ कार्यों में अनचाहे कारणों की वजह से बाधा पड़ सकती है। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है। फालतू के खर्चों से बचें।

करियर – व्यवसाय में कुछ नए एग्रीमेंट हासिल हो सकते हैं। आपकी मेहनत और सूझबूझ से सभी काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएँगे। साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। ऑफिस का माहौल यथावत ही रहेगा। लव – दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम प्यार और तालमेल बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। रिश्तों में गहराई आएगी। परिवार में शांति रहेगी। हेल्थ – प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। खाँसी, जुकाम तथा संक्रमण जैसी परेशानियां रहेगी। अपना खान-पान संतुलित रखें। उचित इलाज अवश्य लें। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1

धनु – पॉजिटिव – आज का दिन घर की देखरेख और खरीदारी आदि में ही व्यतीत हो जाएगा। विशिष्ट लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। किसी खास नतीजे पर भी पहुँचेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। नेगेटिव – सपनों की दुनिया से निकलकर हकीकत का सामना करें। इससे आप अपने कार्यों पर सही तरीके से ध्यान दे पाएँगे। कभी-कभी क्रोध व जल्दबाजी की वजह से कोई काम बिगड़ सकता है। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाकर रखें। इस समय खर्चे भी कुछ बढ़ेंगे।

करियर – व्यवसाय में बदलाव लाने की बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न करने हेतु योजनाएँ बनेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार का दबाव बना रहेगा। धैर्य रखें। लव – घर-परिवार में शांति-पूर्ण माहौल रहेगा। घर में किसी बच्चे रूपी नए मेहमान के आने की शुभ सूचना भी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। हेल्थ – बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी व आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग अवश्य करें। पोषण पर ध्यान दें। संतुलित दिनचर्या बनाए रखें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8

मकर – पॉजिटिव – बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। घर में धार्मिक कार्य संबंधी पूजा पाठ संपन्न हो सकता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। नेगेटिव – कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपकी परेशानियों का कारण बनेगा। योजनाओं को कार्य रूप देने में परिश्रम की आवश्यकता है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। इस समय उनका ध्यान पढ़ाई से विमुख हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

करियर – व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत और परिश्रम की ही जरूरत है। विस्तार संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। चिटफंड आदि जैसी कंपनियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धैर्य रखें। लव – पारिवारिक सदस्य हर मुश्किल से मुश्किल स्थिति में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। प्रेम प्रसंगों के अवसर तो मिलेंगे, परंतु उसे निश्चित दूरी में रखनी चाहिए। हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। खान-पान के प्रति बहुत अधिक संयम रखना जरूरी है। नियमित जाँच करवाएँ। सक्रिय और सकारात्मक रहें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ – पॉजिटिव – आज दिन कुछ विशेष रहेगा। खास लोगों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएँगे। महिलाएं अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का शुभ फल मिलेगा। नेगेटिव – पारिवारिक मतभेद किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता में सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग आजकल अपने लक्ष्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से वह अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। क्रोध से बचें।

करियर – कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में क्रोध सबसे बड़ा शत्रु रहेगा, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। प्रगति के योग हैं। लव – व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखें। हेल्थ – उत्तम प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें तथा सकारात्मक मनोवृत्ति रखें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। नियमित आराम और पोषण पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

मीन – पॉजिटिव – रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए बाहरी गतिविधियों में रुचि लेंगे। इससे सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी। पैसा फँसा हुआ है, तो उसका तकाजा करने का अनुकूल समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत का शुभ फल मिलेगा। नेगेटिव – कुछ चुनौतियां भी सामने आएँगी। ऋण लेने की स्थिति बन रही है, तो अपने सामर्थ्य का जरूर ध्यान रखें। बढ़ते खर्चे परेशान करेंगे। वाहन लेने की जल्दबाजी न करें। भावनात्मक होकर निर्णय न लें। धैर्य बनाए रखें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियां तस समय पर पूरी हो जाएंगी। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में गति आएगी। टैक्स तथा ऋण संबंधी मामलों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा। सावधानी बरतें। लव – जीवन साथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। परिवार में भी सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। रिश्तों में प्रेम और विश्वास रहेगा। खुशी बनी रहेगी। हेल्थ – खांसी, जुकाम तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपना उचित इलाज अवश्य लें। बदलते मौसम से अपना बचाव करें। पोषण पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *