- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (11 October 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
11 अक्टूबर, शनिवार को मेष राशि वालों के लिए सफलता वाला दिन रहेगा वृष राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों को नए ऑर्डर मिलेंगे और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।
सिंह राशि वालों की इनकम बढ़ेगी और टारगेट आसानी से पूरा होगा। वृश्चिक राशि वालों को महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। कुंभ राशि के लोगों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष -पॉजिटिव – अपने किसी विशेष लक्ष्य की ओर किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने वाली है। सुख-सुविधा से जुड़े सामान की खरीददारी में भी समय बीतेगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा, जिससे आप सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक सहयोग और आत्मविश्वास आज आपके लिए भाग्योदय के द्वार खोलेगा। किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से मानसिक शांति मिलेगी और आप खुश रहेंगे। नेगेटिव – नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि कटुता आने की आशंका है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। व्यर्थ की आवाजाही से बचें, क्योंकि इसमें समय नष्ट होने के अलावा और कुछ नहीं मिलेगा। ज्यादा भावुक होना भी आपके निर्णयों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए व्यवहारिकता बनाए रखें।
करियर – व्यवसाय में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी गतिविधियों में विशेष रूप से सावधान रहें और दस्तावेजों की जाँच-पड़ताल अच्छी तरह कर लें। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने से सुकून मिलेगा। व्यापार में कोई नया अनुबंध अचानक प्राप्त हो सकता है। यह समय आर्थिक स्थिरता के लिए बेहतर है। लव – जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा और आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे। अपने रिश्तों में विश्वास और खुलापन बनाए रखना जरूरी है। हेल्थ – एसिडिटी या किसी संक्रमण की वजह से पेट में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। बाहर के खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 2
वृष – पॉजिटिव – घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्योदय देने वाला रहेगा। कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। आपके आत्मविश्वास और मेहनत से कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। पुरानी योजनाएं आज सफलता की ओर बढ़ेंगी। नेगेटिव – कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म-केंद्रित होना और स्वार्थ की भावना आ जाने से संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उनकी देखभाल करने की भी जरूरत है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।
करियर – अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कारोबारी मामलों को नजरअंदाज न करें। अगर किसी के साथ साझेदारी करने की बात चल रही है, तो उसे गंभीरता से लें। यह साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। लेन-देन जैसे मामलों में सावधानी बरतें। समय पर लक्ष्यों को पूरा करना लाभदायक रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। संवाद से गलतफहमियों को दूर करें। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। हेल्थ – घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। सही समय पर उनका इलाज होना अति आवश्यक है। साथ ही खुद के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। तनाव से बचें। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 4
मिथुन – पॉजिटिव – इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। इसलिए समय को व्यर्थ न करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत करें, आपको अवश्य ही कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है। घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्रों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव – ध्यान रखें, कि वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। कहीं भी निवेश करते समय पहले पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। किसी भी दस्तावेज संबंधी कार्य में हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें ठीक से पढ़ लें। गुस्से और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। जल्दबाजी में लिया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है।
करियर – प्रभावशाली व्यवसायिक लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और आपको व्यवसाय में तरक्की संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी। आपको नए ऑर्डर और अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। किसी नए क्षेत्र में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। लव – मित्रों तथा संबंधियों के साथ खुशनुमा मेल-मुलाकात होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह की योजनाएं भी बनेंगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। हेल्थ – अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी प्रकार की चोट लगने की भी आशंका बन रही है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। नियमित व्यायाम करना लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 7
कर्क – पॉजिटिव – कुछ चुनौतियां तो रहेंगी, लेकिन समय पर सही निर्णय लेना आपकी कई परेशानियों को हल करेगा। युवाओं द्वारा किया गया कोई सामाजिक कार्य तारीफ के काबिल होगा। मित्रों अथवा परिजनों से चल रहे मनमुटाव का भी समाधान मिलेगा। आपकी संवेदनशीलता और भावनात्मक समझ रिश्तों को मजबूत बनाएगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नेगेटिव – इस समय उधारी संबंधी लेनदेन करना नुकसान भी दे सकता है। बुरी संगत से दूर रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों को निपटाने में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। बिना मतलब किसी से भी उलझना उचित नहीं है। किसी की नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
करियर – व्यवसाय में कुछ उलझनें बनी रहेंगी। जिस वजह से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और अधिक विचार-विमर्श करने की जरूरत है। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाना बेहतर होगा। अपने कर्मचारियों पर विश्वास बनाए रखें। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। लव – पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम प्रसंग भी खुशनुमा बने रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। हेल्थ – आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। तनाव और चिंता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सकारात्मकता बनाए रखें। खान-पान को नियमित करना बेहतर होगा। योग और ध्यान लाभकारी रहेगा। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह – पॉजिटिव – व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। अगर कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है, तो किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में आपकी समस्या हल हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने नजदीकी लोगों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। आपका साहसी स्वभाव और नेतृत्व क्षमता आज कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। नेगेटिव – व्यक्तिगत अथवा सामाजिक मामलों में चल रही उलझनों की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। कुछ लोगों के साथ विरोधाभासी चीजें भी उभरेंगी, जिसकी वजह से जोश और उमंग में कमी आ सकती है। आपको अपनी ही किसी बात पर शर्मिंदगी महसूस होगी। अति-आत्मविश्वास से बचें।
करियर – प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में न लें। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। हालांकि आय की स्थिति बढ़ेगी। नौकरी में आपका कोई टारगेट आसानी से हल होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बनेंगी। सरकारी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लव – पारिवारिक लोगों के साथ आनंद और उल्लासपूर्ण समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संबंधों में गहराई बढ़ेगी। हेल्थ – आपका रुख पहले से ज्यादा सकारात्मक, उदारवादी और गर्मजोशी से भरा होगा। और आप मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 8
कन्या – पॉजिटिव – कुछ समय मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही हैं, उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। आपकी विचारशीलता और व्यवहारिकता कठिन परिस्थितियों को भी सरल बनाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नेगेटिव – दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। वरना इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम लें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। अत्यधिक आलोचनात्मक होने से बचें।
करियर – कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर पड़ सकता है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से घर में भी काम करना पड़ेगा। व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले पूरी योजना बनाएँ। लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम के लिए समय अनुकूल है। हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान हावी होगी। उचित आराम भी लेना बहुत जरूरी है। आँखों में जलन या दर्द की समस्या हो सकती है। ध्यान और गहरी साँसें लाभकारी हैं। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 2
तुला – पॉजिटिव – समय भाग्य वर्धक बना हुआ है। बाहरी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। इससे महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आत्म-मनन और आत्मचिंतन जरूर करें। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। नेगेटिव – कोई रिश्तेदार पीठ पीछे आपके लिए अफवाह फैला सकता है। गुस्से पर नियंत्रण करके शांतिपूर्ण तरीके से काम लें, तो परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। पारिवारिक मामलों में भी ज्यादा टोका-टाकी न करें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखें।
करियर – अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ाएँ। क्योंकि भविष्य में यह फायदेमंद साबित होने वाले हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर कोई टारगेट पूरा न होने से तनाव रहेगा। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। लव – पति-पत्नी आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में समय और ऊर्जा नष्ट न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ छोटी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। हेल्थ – कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें वरना तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। शरीर को आराम देना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 5
वृश्चिक – पॉजिटिव – आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और अधिकतर काम यथासमय पूरे भी हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी अगर कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसे क्रियान्वित करने का उचित समय है। धर्म-कर्म संबंधी गतिविधियां भी होंगी। आपके प्रभाव और साहस में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नेगेटिव – अपरिचित लोगों के साथ कोई भी व्यवहार अथवा लेनदेन करते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वरना आप किसी धोखाधड़ी में भी फंस सकते हैं। अति-आत्मविश्वास जैसा स्वभाव आपको किसी मुसीबत में भी डाल देगा। ईगो को नियंत्रित रखें। वाद-विवाद से बचें।
करियर – व्यवसाय में दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। परंतु अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें। अगर किसी मित्र के साथ पार्टनरशिप करने का विचार बन रहा है, तो उस पर तुरंत कार्य करें, यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। गुप्त स्रोत से धन लाभ हो सकता है। लव – पति-पत्नी के संबंध सुखद और खुशनुमा रहेंगे। कोशिश करने पर प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपके कार्यों में मदद करेगा। रिश्तों में गहराई आएगी। हेल्थ – अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। प्रदूषण और भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। शरीर को आराम दें और संतुलित आहार लें। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 9
धनु – पॉजिटिव – आज किसी विशेष व्यक्ति अथवा मित्र से मुलाकात होगी और कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की भी संभावना है। खर्चों के मामले में सावधानी बरतने से आप किसी मुश्किल से बच जाएँगे, क्योंकि गलत वस्तु की खरीददारी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। नेगेटिव – व्यर्थ के मामले में समय और पैसा खराब न करें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहे। लापरवाही और जल्दबाजी में किए गए कार्यों के प्रतिकूल परिणाम मिलेंगे। इसलिए व्यवस्थित तथा सोच समझकर अपने कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। किसी को कड़वी बात कहने से बचें।
करियर – शेयरों अथवा जोखिम वाले कार्यों को अभी स्थगित ही रखें। आपके साथ धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन रही है। आय की स्थिति बेहतर होगी, परंतु साथ ही खर्चे भी बने रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार के परिवर्तन की स्थितियां बन रही हैं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम घर में सुखद वातावरण बनाकर रखेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ – गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। खान-पान में सुधार लाएँ तथा योग, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 1
मकर – पॉजिटिव – घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन को अपनी जीवनशैली में अपनाने से आपको किसी बड़ी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। और आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएँगे। आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। सामाजिक मेल-जोल फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव – बच्चों की किसी गलती पर उन्हें धैर्य और शांति से समझाएँ। गुस्से और डांट-फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी के साथ भी फिजूल बहस में पड़ने से अपना ही नुकसान होगा तथा समय व्यर्थ होगा। घर के वरिष्ठ सदस्य का मान-सम्मान बनाए रखें।
करियर – व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे और दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। लेकिन कोई भी व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लव – पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार आएगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई खुशखबरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम के लिए समय सामान्य है। हेल्थ – दिन का कुछ समय व्यायाम, ध्यान आदि के लिए भी निकालें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। उचित आराम भी लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5
कुंभ – पॉजिटिव – आज व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी तथा कई तरह की गतिविधियों में आपको ध्यान देना पड़ेगा और उसके बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। किसी खास मित्र की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। अपनी क्षमता को सकारात्मक तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों में लगाएँगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नेगेटिव – मेहमानों की आवाजाही की वजह से कुछ समय खराब हो सकता है, जिससे मन कुछ परेशान रहेगा। इस समय सामाजिक गतिविधियों से थोड़ा दूर ही रहें। बार-बार वाहन खराब होने की समस्या परेशान करेगी। इस समय किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा न करें। अप्रत्याशित खर्चों से बचें।
करियर – व्यवसायिक मामलों में कुछ लाभदायक स्थितियां बनेंगी। नई संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम तुरंत ही हासिल होंगे। मीडिया जैसी गतिविधियों से दूर रहें। नौकरी में कुछ समस्याएं रहेंगी, पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। लव – घर में सुख-शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा और संयम रखना बहुत जरूरी है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। बच्चों के मामले में अच्छी खबर मिलेगी। हेल्थ – स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लापरवाही में न लें। नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी है। मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करें। तनाव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 9
मीन – पॉजिटिव – आप अपने संतुलित व्यवहार और आत्मविश्वास से किसी भी विकट परिस्थिति का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। अगर सरकारी अथवा कोर्ट केस संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसमें सफलता मिलने की उचित संभावना है। बच्चों की उपलब्धि से प्रसन्नता होगी। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव – बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रह सकती है। परंतु आपकी सूझबूझ और मार्गदर्शन से उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें।
करियर – कार्य क्षेत्र में आपकी निगरानी रहना बहुत जरूरी है। इस समय व्यवसायिक नीतियों में परिवर्तन लाने की भी आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोग धैर्य बनाकर रखें, इस समय उनके ऊपर काम का अधिक बोझ रहेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। लव – जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से पारिवारिक जिम्मेदारी भी निभानी पड़ेगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी को सहयोग देना जरूरी है। हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु पारिवारिक लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। शरीर को आराम देना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3
.