30 नवंबर का राशिफल: कुंभ और मीन राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, मेष राशि के लोगों को खुशखबरी मिल सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (30 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 नवंबर, रविवार को मेष राशि के लोगों को खुशखबरी मिलेगी। प्रॉपर्टी के फैसलों में सफलता मिलेगी। वृष राशि वालों के काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। मिथुन राशि वालों के लिए नए काम करने के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा।

सिंह और तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी की महत्वपूर्ण डील हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों की महत्वाकांक्षा पूरी होगी। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुंभ और मीन राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव – जमीन जायदाद संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी। संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आप बुद्धिमत्ता और विवेक से सभी परेशानियों का हल शांतिपूर्ण ढंग से ढूंढ लेंगे। पति पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। नेगेटिव – रिश्तेदारी संबंधी मामलों को लेकर मन में कुछ असमंजस जैसी स्थिति रहेगी। जल्दी ही आप इन पर काबू भी पाएंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। इसका आपके ऊपर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

व्यवसाय – व्यवसाय में कुछ न कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। आपके प्रयासों द्वारा कार्य विस्तार की योजना लागू होगी। उस योजना पर फिर से विचार जरूर करें। लव – पति पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य – गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त व्यस्त रहेगी। योग करें तथा संतुलित आहार लें। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

वृष – पॉजिटिव – भावनाओं पर काबू रखें तथा व्यावहारिक बनें। इससे आप और अधिक सहजता से निर्णय ले पाएंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की तरफ से कोई संतोषजनक सूचना मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजक यात्रा संबंधी कार्यक्रम भी बनेगा। मेहनत के अनुकूल आपको उचित परिणाम मिलेंगे। सावधानी रखने से आपके कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। पारिवारिक मामलों में सहयोग देना पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। नेगेटिव – इस दौरान कुछ अहंकार और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति भी हो सकती है, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। लेनदेन के मामलों को लेकर लापरवाह न रहें। अगर कोई यात्रा का कार्यक्रम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय – व्यवसाय में अपने काम की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। मेहनत के अनुकूल आपको उचित परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ वाद विवाद में न पड़ें। लव – पारिवारिक मामलों में सहयोग देना पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। स्वास्थ्य – नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित समय दें। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 3

मिथुन – पॉजिटिव – व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। आपकी योग्यता और कार्य क्षमता को भी जागृत होने का अवसर मिलेगा। घर और समाज में आप अपनी किसी विशेष उपलब्धि की वजह से सम्मानित होंगे। बेहतरीन समय है। किसी नए काम को शुरू करने की योजना है, तो उसे तुरंत लागू करें। यह काम आपको धीरे धीरे ऊंचाइयों पर भी लेकर जाएगा। नेगेटिव – सकारात्मक रहें तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में कुछ समय व्यतीत करें। एकांत में बैठकर आत्म चिंतन करें। कोई कोर्ट संबंधी मामला उलझ सकता है। किसी सरकारी व्यक्ति की मदद से हल भी हो जाएगा। विपरीत लिंगी लोगों से मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।

व्यवसाय – बेहतरीन समय है। किसी नए काम को शुरू करने की योजना है, तो उसे तुरंत लागू करें। यह काम आपको धीरे धीरे ऊंचाइयों पर भी लेकर जाएगा। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद भी आपके लिए सहायक रहेगी। लव – आपसी गलतफहमियां दूर होंगी तथा पारिवारिक माहौल सुखद हो जाएगा। विपरीत लिंगी लोगों से मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य – अपने कार्यभार को अन्य लोगों से बाँटें। अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। गर्दन के पीछे और कंधों में दर्द की स्थिति रहेगी। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क – पॉजिटिव – इस समय ग्रह स्थिति आपको पूर्ण सहयोग कर रही है। रुका हुआ कार्य पूरा करने का अनुकूल समय है। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई को लेकर चल रही कोई समस्या हल हो जाएगी। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी कोई बातचीत उठ सकती है। नेगेटिव – विद्यार्थियों और युवाओं को अपने करियर संबंधी को लेकर किसी के मार्गदर्शन की आवश्यकता है, अतः किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें।

व्यवसाय – व्यवसाय में इस समय मेहनत के परिणाम मन मुताबिक नहीं मिलेंगे। कोई भी समस्या आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना उचित रहेगा। दूसरों की बातों में न आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। लव – जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी कोई बातचीत उठ सकती है। स्वास्थ्य – मौसम के अनुरूप अपना खानपान व दिनचर्या रखें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह – पॉजिटिव – आज का दिन अनुकूल व्यतीत होगा। कोई भी काम करते समय सतर्कता ज्यादा बरतें। संबंधों में शिकायतें दूर होने से आपसी मधुरता भी बढ़ेगी। आपके उत्तम व्यक्तित्व और सरल स्वभाव की वजह से समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी। नेगेटिव – मौसम की वजह से आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें, वरना कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाएँ तो बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।

व्यवसाय – भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी। इस समय लोगों से बातचीत द्वारा आपको विशेष फायदा होने वाला है। ऑफिस के कार्यों की कमी रहने से सुकून रहेगा। लव – काम की अधिकता की वजह से परिवार पर समय नहीं दे पाएंगे। सभी सदस्यों का आपको सहयोग रहेगा और उचित वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य – अत्यधिक तनाव और थकान की वजह से नींद न आने जैसी समस्या रहेगी। इसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन भी बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

कन्या – पॉजिटिव – कुछ रुकावटें रहेंगी, लेकिन प्रयत्नशील बने रहने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही सबसे ऊपर रखें। आप अपनी मेहनत और योग्यता द्वारा किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर लेंगे। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। अपनी नियमित जाँच अवश्य करवाएँ। नेगेटिव – सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान और उपस्थिति न देने की वजह से आपके मान सम्मान पर इसका असर पड़ सकता है। इस वजह से आपकी नींद और मानसिक शांति भी प्रभावित होगी। ज्यादा गुस्सा हावी होने से बचें। विवाहेतर संबंधों की वजह से पारिवारिक जीवन में भी हलचल हो सकती है।

व्यवसाय – कारोबारी गतिविधियां बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें और प्रयत्नशील रहें। आर्थिक मामलों पर किसी पर भी अधिक भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार का समझौता करें। लव – घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। विवाहेतर संबंधों की वजह से पारिवारिक जीवन में भी हलचल हो सकती है। स्वास्थ्य – अत्यधिक थकान और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। रक्तचाप और मधुमेह से प्रभावित लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी नियमित जाँच अवश्य करवाएँ। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2

तुला – पॉजिटिव – संपत्ति की खरीद फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज कार्य हल हो सकता है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज आपकी कोई विशेष योग्यता और काबिलियत लोगों के सामने आएगी। पति पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। नेगेटिव – आपका मन किसी छोटी सी बात को लेकर विचलित हो सकता है। इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा कि अपनी मन की स्थिति नियंत्रित रखें। भाइयों के साथ संबंध अवश्य मधुर बनाकर रखें। वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है।

व्यवसाय – व्यवसाय संबंधी किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के सामने प्रकट न करें, अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। ऑफिस में वाद विवादों से दूर रहें। लव – पति पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य – दिनचर्या व्यवस्थित रखें, इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 5

वृश्चिक – पॉजिटिव – आज का दिन बहुत अधिक व्यस्तता वाला रहेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए किए गए प्रयत्न सफल भी होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा तथा मान सम्मान भी प्राप्त होगा। घर की सुख सुविधा संबंधी खरीदारी करने का कार्यक्रम बनेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करके सभी तरोताजा महसूस करेंगे। नेगेटिव – आज किसी भी धन संबंधी निवेश में पैसा न लगाएँ, न ही किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार दें क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं लग रही है। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से चिड़चिड़ापन और थकान हावी होंगे। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

व्यवसाय – व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना बहुत जरूरी है। कोई भी कार्य या धन संबंधी लेनदेन करते समय बिल या कागजी कार्यवाही जरूर करें। नौकरी में किसी गलत गतिविधि की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं। लव – घर की सुख सुविधा संबंधी खरीदारी करने का कार्यक्रम बनेगा तथा परिवार के साथ समय व्यतीत करके सभी तरोताजा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7

धनु – पॉजिटिव – आज पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने संबंधी प्रयास सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे, जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। घर में सुखद और व्यवस्थित वातावरण रहेगा। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगी। नेगेटिव – अभी ग्रह ज्यादा पक्ष में नहीं हैं। अपने महत्वपूर्ण तथा मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें। उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। व्यर्थ की आवाजाही से बचें। प्रेम संबंधों की वजह से घरवालों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है।

व्यवसाय – व्यावसायिक गतिविधियों को सुचारु रूप से लागू करने में किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। आंतरिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। लव – घर में सुखद और व्यवस्थित वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों की वजह से घरवालों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य – अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगी। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

मकर – पॉजिटिव – कोई भी निर्णय लेते समय खुद पर ही विश्वास रखें। इससे आप सुचारु रूप से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। पूरे मन से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं को लागू करने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। नेगेटिव – फालतू कार्यों में अपना ध्यान न दें। लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। नुकसान होने की भी आशंका है। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा को टाल देना ही उचित है। घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें।

व्यवसाय – व्यवसाय में भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं को लागू करने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। सरकारी नौकरी पेशा लोगों की भी अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। लव – घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। किसी भी नकारात्मक बात को ज्यादा महत्व न दें। विवाहेतर प्रेम संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य – गिरने या वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 1

कुंभ – पॉजिटिव – मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेलजोल होगा और भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी चर्चा होगी। जमीन जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसके बनने की पूरी संभावना है। कोई रुका हुआ पैसा आ जाने से राहत मिलेगी। काम की गुणवत्ता में सुधार होने की वजह से आपको अच्छे ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। नेगेटिव – आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ रुकावटें रहेंगी। इस समय आपकी प्राथमिकता घर की देखभाल ही रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति की चिकनी चुपड़ी बातों में न आएं। संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। उनकी समस्याओं के समाधान में अपना योगदान दें।

व्यवसाय – काम की गुणवत्ता में सुधार होने की वजह से आपको अच्छे ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में किसी आधिकारिक यात्रा के वजह से अपने घर परिवार में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लव – व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे और इस वजह से परिवार जनों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य – खाँसी, जुकाम जैसी हल्की फुल्की दिक्कत परेशान कर सकती है। घरेलू इलाज से ही आप स्वस्थ हो जाएंगे। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

मीन – पॉजिटिव – भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। किसी अटके हुए या रुके हुए पैसे की वापसी भी संभव है। घर के वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना शुभ रहेगा। घर का वातावरण मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेगा। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नेगेटिव – बेहतर व्यक्तित्व पाने के लिए कुछ समय एकांत में बैठकर अपने जीवन के मापदंडों पर गौर करें। नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। लापरवाही तथा क्रोध पूर्ण रवैया जैसी इन कमियों में सुधार लाएँ। जीवन साथी की अस्वस्थता की वजह से घर पर आपको उचित सहयोग देना पड़ेगा।

व्यवसाय – व्यवसाय में कुछ उतार चढ़ाव आएंगे। विपणन संबंधी कार्य में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। यह थकाने वाली रहेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद ही होंगे। लव – घर का वातावरण मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेगा। जीवन साथी की अस्वस्थता की वजह से घर पर आपको उचित सहयोग देना पड़ेगा। स्वास्थ्य – घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 3

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *