- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (29 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
29 नवंबर, शनिवार को मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छी होगी। वृष राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कन्या राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी।
धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। कुंभ राशि वालों की पदोन्नति होने के योग हैं। इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।
मेष – पॉजिटिव – दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतरीन हो रही है। किसी नजदीकी मित्र का सुझाव व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। नए संपर्कों के माध्यम से कुछ बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी और फायदेमंद भी रहेंगी। यह समय धैर्य बनाकर रखने का है, यही इसका उचित समाधान है। काम के साथ साथ परिवार की देखभाल तथा सहयोग में ध्यान देना जरूरी है। नेगेटिव – ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। आज कोई भी यात्रा संबंधी कार्यक्रम न बनाएं, समय अनुकूल नहीं है। छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना ही उचित है।
करियर – व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही न बरतें। इस समय कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर या किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। लव – काम के साथ साथ परिवार की देखभाल तथा सहयोग में ध्यान देना जरूरी है। इससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा। हेल्थ – आपकी ही लापरवाही की वजह से जोड़ों तथा घुटनों का दर्द परेशान करेगा। जीवनशैली ठीक रखें तथा फिजियोथेरेपी जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 2
वृष – पॉजिटिव – उलझे हुए रिश्तों में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होंगी। घर के रखरखाव तथा साज सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उससे संबंधित कार्य बनने की उचित संभावना है। नौकरी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर उच्चाधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन प्राप्त होगा। नेगेटिव – अपने व्यवहार में अहंकार न आने दें। बच्चों के साथ डाँट फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें। मौज मस्ती की वजह से कोई विशेष कार्य बीच में अटक सकता है। व्यवस्थित रहना जरूरी है।
करियर – व्यवसाय में किसी कर्मचारी की वजह से कुछ नुकसान होने की स्थिति भी बन रही है। हर गतिविधि पर अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। नौकरी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर उच्चाधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लव – पति पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। मित्रों से अधिक मेलजोल रखना आपसी संबंधों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 6
मिथुन – पॉजिटिव – मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। आपकी मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। कुछ समय से चल रही कोई समस्या रिश्तेदारों तथा परिवार के लोगों के सहयोग से हल होगी। घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। उनका आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को और अधिक सुखद बनाएगा। नेगेटिव – विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। तनाव में आकर किसी के साथ भी वाद विवाद में न उलझें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है। युवा अपने भविष्य को लेकर केंद्रित रहें।
करियर – व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां भी हासिल करना जरूरी है। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे तथा आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ सकता है। लव – पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय दूरी अवश्य बनाकर रखें। हेल्थ – काम के साथ साथ उचित आराम भी लेना आवश्यक है। आज शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय अच्छा साहित्य पढ़ने में बीताएं। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 8
कर्क – पॉजिटिव – वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है। यह समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दें। समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। चल रही किसी उथल पुथल से भी राहत मिलेगी। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपको जीवन के कई सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका भी मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नेगेटिव – कहीं भी निवेश करने से पहले उसकी उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। किसी के साथ वाद विवाद होने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से आपके व्यक्तिगत कार्य बाधित होंगे।
करियर – वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है। अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दें। किसी पड़ोसी व्यवसायी के साथ लड़ाई झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसमें अपने गुस्से और आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। लव – पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है। हेल्थ – वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। जुकाम, खाँसी जैसी एलर्जी होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 4
सिंह – पॉजिटिव – नए व्यावसायिक संपर्क भी स्थापित होंगे, जो कि लाभदायक रहेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर विचार करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए जरूर व्यतीत करें। दोस्तों के साथ पारिवारिक मिलन समारोह रहेगा। पारिवारिक प्रेम और सुख शांति का लुत्फ उठाएं। नेगेटिव – न कहना भी सीखें और स्वाभिमानी बनें। माता पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत व्यस्तता की अधिकता रहने से कुछ परेशानी भी महसूस करेंगे। व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है।
करियर – व्यवसाय में अभी पैसे से संबंधित कार्य पर अधिक ध्यान दें। नए व्यवसायिक संपर्क भी स्थापित होंगे, जो कि लाभदायक रहेंगे। किसी वजह से आपको अपने उसूलों व सिद्धांतों से समझौता भी करना पड़ सकता है। लव – पारिवारिक प्रेम और सुख शांति का लुफ्त उठाएं। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। हेल्थ – छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी रहेगी। अपने खानपान में आयुर्वेदिक चीजों का जरूर इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 2
कन्या – पॉजिटिव – शुभ सूचना के मिलने से उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। पिछले काफी समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी। स्वयं के विकास के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। खास तौर पर महिला वर्ग के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी क्रियान्वित होंगी। नेगेटिव – कभी कभी शंकालु स्वभाव आपके तथा अन्य लोगों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर देता है। आत्म मनन करें तथा कमियों में सुधार लाएं। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपसे संबंध खराब कर सकता है। किसी पर अधिक विश्वास न करें।
करियर – व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी तथा भविष्य संबंधी गतिविधियों की भी योजनाएं बनेंगी। परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी क्रियान्वित होंगी। साझेदारी के व्यवसाय में अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। लव – दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा। प्रेम पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। हेल्थ – अत्यधिक भाग दौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेंगे। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से ताजगी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 1
तुला – पॉजिटिव – महत्वपूर्ण तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आप अपने आत्मबल व आत्मविश्वास द्वारा किसी विशेष मुकाम को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी। नेगेटिव – कोई वाद विवाद संबंधी मामला चल रहा है, तो अभी उलझ सकता है। किसी योग्य व्यक्ति से सलाह मशविरा अवश्य करें। मन में नकारात्मक विचार न उठने दें, इसकी वजह से आपकी नींद पर असर पड़ेगा। कुछ समय एकांत में बैठकर आत्म चिंतन भी करें।
करियर – व्यावसायिक स्थल पर अपने कार्यों तथा योजनाओं को किसी से भी साझा न करें। दूसरों का हस्तक्षेप आपके काम में रुकावट डाल सकता है। जोखिम संबंधी कार्यों से दूर ही रहें। ऑफिशियल कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। लव – पति पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी। हेल्थ – खाँसी, जुकाम जैसी संक्रमण रहेगा। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 5
वृश्चिक – पॉजिटिव – नजदीकी संबंधियों के आगमन से घर में सुखद माहौल बनेगा। आपका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहें। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। प्रेम प्रसंगों को विवाह में बदलने के योग बने हुए हैं। पति पत्नी के प्रयासों से घर में सुखद माहौल रहेगा। नेगेटिव – आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। अपने विचारों में लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब न करें। आज किसी भी तरह की आवाजाही करना मुश्किल में डाल देगा।
करियर – जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दें। ऑफिशियल फाइलें तथा कागज पूरी तरह से तैयार रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। लव – पति पत्नी के प्रयासों से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों को विवाह में बदलने के योग बने हुए हैं। हेल्थ – आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए ध्यान बहुत जरूरी है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 9
धनु – पॉजिटिव – घर में नजदीकी संबंधों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार विमर्श भी रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आपसी प्रेम और सामंजस्य की भावना भी रहेगी। नेगेटिव – विद्यार्थियों को अपने अध्ययन और शोध जैसे कार्यों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। क्रोध और आवेश में आकर आपका कोई बना बनाया काम खराब भी हो सकता है। यह समय धैर्य और संयम रखकर व्यतीत करने का है।
करियर – कोई भी व्यावसायिक निर्णय अपने दम पर ही लें। दूसरों पर विश्वास करना नुकसानदायक रह सकता है। धन के लेनदेन संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें। आज विपणन संबंधी कार्यों में कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए उसमें ध्यान न लगाएं। लव – घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आपसी प्रेम और सामंजस्य की भावना भी रहेगी। प्रेम पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है। हेल्थ – गैस और एसिडिटी बनाने वाले पदार्थों के सेवन से बचें तथा हल्का आहार लें। इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 7
मकर – पॉजिटिव – मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है। आप अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे और अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। मेहमान के आने से घर में चहल पहल रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव – जल्दबाजी और आवेश में आने से बचें। अपनी किसी लापरवाही का भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद विवाद में न उलझें। इसका असर आपके मानसिक सुकून पर पड़ेगा।
करियर – इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे और अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। कारोबार के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। लव – जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनेगी। हेल्थ – अत्यधिक मेहनत तथा तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा व्यायाम और योग अवश्य करें। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 6
कुंभ – पॉजिटिव – ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी पदोन्नति भी संभव है। आय के साधन बढ़ने से खर्चों की अधिकता परेशानी नहीं देगी। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सानिध्य से आपको कोई खास जानकारी मिल सकती है। युवाओं को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव – कजिन भाई बहनों से अपने रिश्तों को बहुत अधिक संभालकर रखने की आवश्यकता है, क्योंकि अकारण ही उनके साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर भी किसी प्रकार का वाद विवाद संभव है।
करियर – व्यावसायिक स्थल पर कर्मचारियों के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। वहाँ आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता अति अनिवार्य है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी पदोन्नति भी संभव है। लव – घर में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी। हेल्थ – काम की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। तनाव न लें। सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मीन – पॉजिटिव – कार्य क्षेत्र में आज मेहनत के अनुरूप अधिक सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। अनुकूल ग्रह स्थिति है। आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और उत्साह महसूस करेंगे। किसी भी मुश्किल काम को सोच विचार करके तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में समर्थ रहेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्य के प्रति भी आपका रुझान रहेगा। नेगेटिव – जल्दबाजी की वजह से किसी मुसीबत में पड़ने की बजाय बेहतर है, कि सोच समझकर ही कोई निर्णय लें। संतान पक्ष को लेकर भी कोई चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। अपने बजट से अधिक खर्च न करें।
करियर – कार्य क्षेत्र में आज मेहनत के अनुरूप अधिक सफलता प्राप्त होगी। किसी नए कार्य के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। लव – घर की छोटी मोटी बातों को तूल न दें, इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे। अपने प्रेम पार्टनर को उसकी महत्ता का आभास कराएं। हेल्थ – जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा कोई भी जोखिम न लें। चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 4
.