- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Gemini Will Gain Money And Sagittarius Will Get The Support Of The Stars, Capricorn Will Get Their Pending Property Work Completed
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
10 नवंबर, सोमवार को वृष राशि वालों के बिजनेस में तरक्की हो सकती है। मिथुन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। कर्क राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। सिंह राशि वालों का महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। धनु राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मकर राशि वालों के प्रॉपर्टी के रुके काम पूरे होने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर पड़ेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव – अपनी कार्य क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से कर लेंगे। भावनाओं में न बहकर सोच-समझकर निर्णय लें। किसी रिश्तेदार के घर में आगमन और वार्तालाप द्वारा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपसी विचारों का भी सकारात्मक आदान-प्रदान होगा। नेगेटिव – अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, इनकी वजह से आपके नजदीकी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। यह समय व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने का है।
करियर – आज व्यवसायिक कार्यों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। इसलिए किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। कमेटी आदि जैसी गतिविधियों में पैसा न लगाएं। नौकरी पेशा लोग ध्यान रखें कि किसी प्रकार की फाइल वर्क में गलती हो सकती है। लव – परिवार जनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे विचारों का आदान-प्रदान होगा और उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। हेल्थ – एलर्जी और खांसी, जुकाम की दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक तथा देसी इलाज फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 6
वृष – पॉजिटिव – आज का दिन आपको कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। आप अपनी कार्यकुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नेगेटिव – किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है, बेहतर होगा कि अपनी चीजों की संभाल खुद ही करें। भाई-बहनों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं। नकारात्मक बातों को रिश्ते के बीच लाना उचित नहीं है।
करियर – किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही तरक्की दायक रहेगी। इस समय कोई भी परिवर्तन करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोग दूसरों के साथ बातचीत करते समय अपने कार्यों की जानकारी न दें। लव – घर में खुशनुमा माहौल रहेगा और मांगलिक आयोजन संबंधी विचार-विमर्श होगा। लव पार्टनर के साथ कुछ वक्त जरूर गुजारें ताकि संबंध मधुर बने रहें। हेल्थ – बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 3
मिथुन – पॉजिटिव – आज का दिन आपके लिए बहुत ही धनदायक रहेगा। अपनी क्षमताओं का भरपूर सदुपयोग करें। सामाजिक संबंधों का दायरा भी विस्तृत होगा। परिवार से संबंधित कोई पुरानी समस्या का भी समाधान मिलेगा और आप तनावमुक्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव – अनजान लोगों के संपर्क में आने से परहेज करें। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार की वजह से आप परेशानी में भी आ सकते हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा संपर्क में न रहें।
करियर – कारोबार में इस समय कुछ लोग आपके लिए रुकावट उत्पन्न कर सकते हैं। किसी राजनीति या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपकी समस्याओं का समाधान भी होगा। साझेदारी के व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट हासिल करने में सफल रहेंगे। लव – वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे और घर में खुशहाली रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से दूरियां आ सकती हैं, इसलिए विनम्रता बनाए रखें। हेल्थ – बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। छोटी सी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत इलाज लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4
कर्क – पॉजिटिव – आपकी योग्यता और प्रयासों से कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। आप तनावमुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर कोई पैतृक संबंधी मामला चल रहा है, तो उसका आसानी से हल निकाला जा सकता है। नेगेटिव – कोई भी कार्य करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी रखना उचित रहेगा, क्योंकि अनुभव की कमी से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। सरकारी कार्यों से संबंधित कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
करियर – इस समय कोई भी व्यवसायिक निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें। आज शेयर्स जैसी गतिविधियों पर पैसा निवेश करना उचित नहीं है। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे। लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं। आपसी संवाद से स्थिति सुधरेगी। हेल्थ – कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 4
सिंह – पॉजिटिव – आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने की बेहतरीन संभावना है। इसलिए भरपूर मेहनत और विश्वास बनाए रखें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन रहेगा तथा इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। नेगेटिव – कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें तथा अनजान लोगों के संपर्क से भी दूर रहें। जायदाद संबंधी किसी भी प्रकार का ऋण लेने से पहले उससे संबंधित पहलुओं पर उचित विचार-विमर्श अवश्य करें।
करियर – व्यवसाय में कुछ मंदी रहेगी। इस समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करने की जरूरत है। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। नौकरी पेशा लोगों को कोई अनचाहा प्रोजेक्ट मिलने से मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। धैर्य से काम लें। लव – बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर न होने दें, वरना व्यवस्था खराब हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी और संबंध मधुर होंगे। हेल्थ – अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योगा पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का भी अवश्य पालन करें। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 2
कन्या – पॉजिटिव – आज कोई ऐसी गतिविधि हो सकती है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। किसी भी खास तथा बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी करने का अनुकूल समय है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात और विचारों का आदान-प्रदान आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। नेगेटिव – कुछ आर्थिक मामले आपकी सिरदर्द का कारण बनेंगे, इसलिए परिवारजनों से सलाह-मशविरा अवश्य करें। कुछ लोग आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकते हैं। किसी तरह का भी रिस्क लेने से परहेज करें।
करियर – व्यवसाय में नई पार्टियों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। पब्लिक डीलिंग द्वारा आपको विशेष फायदा होने वाला है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। लव – परिवार जनों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से बेहतरीन यादें भी ताजा होंगी। हेल्थ – एसिडिटी, कब्ज जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें और हल्का भोजन करें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 9
तुला – पॉजिटिव – परिवार के साथ मनोरंजन, खानपान और शॉपिंग आनंद को बढ़ाएंगे। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं। ऊर्जा तथा आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नेगेटिव – कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में निवेश न करें। गुस्से और ईगो की वजह से कोई झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है और आकस्मिक खर्चे भी आएंगे।
करियर – पब्लिक रिलेशन में आपकी उत्तम छवि होने की वजह से नए एग्रीमेंट मिलेंगे और व्यवसाय में गति आएगी। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस आज कुछ मंदी में रहेंगे। लव – परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, संवाद से स्थिति सुधरेगी। हेल्थ – वर्तमान वातावरण की वजह से एलर्जी और घबराहट की समस्या रहेगी। ज्यादा भीड़-भाड़ और पॉल्यूशन में जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 8
वृश्चिक – पॉजिटिव – आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। दूसरों से मान-सम्मान प्राप्त करना है, तो पहले दूसरों का मान-सम्मान करना भी होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा। नेगेटिव – व्यर्थ के खर्चे की वजह से आपके लिए आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती हैं। किसी मित्र आदि से मनमुटाव की स्थिति बनने पर शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करना ज्यादा उचित रहेगा। अगर कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है, तो अभी उसे स्थगित रखना ही बेहतर होगा।
करियर – व्यवसायिक क्षेत्र में अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की कोशिश करें। साथ ही मीडिया और संपर्क सूत्रों का भी अधिक से अधिक विस्तार करने की जरूरत है। इससे आपको उचित परिणाम मिलेंगे। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। लव – वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा और संबंध मधुर होंगे। हेल्थ – स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन और योगा इसका उचित इलाज है। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 6
धनु – पॉजिटिव – फोन कॉल अथवा ईमेल के माध्यम से आपको कोई खास समाचार मिल सकता है। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का समय आ गया है। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा के मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव – आर्थिक मामलों को लेकर कुछ समस्याएं रहेंगी, किसी मित्र से उचित सलाह मिल सकती हैं। लेनदेन के मामलों में रुचि न लें या बहुत ही सावधानी बरतें। युवा वर्ग अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें।
करियर – व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। बाहरी संसाधनों द्वारा अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। इस समय ऑनलाइन कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पक्के बिल का ही उपयोग करें। नौकरी में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। लव – दिन भर की व्यस्तता के बाद परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करना आपकी सारी थकान को उतार देगा। लव मेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। हेल्थ – दैनिक गतिविधियों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। अत्यधिक गरिष्ठ और तेलिया भोजन खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5
मकर – पॉजिटिव – परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित रुके हुए कार्यों के आगे बढ़ने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले में किसी की सहायता मिल सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा कुछ नया करने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। नेगेटिव – दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सावधानी से सुलझाएं। कुछ गलत निर्णय हो जाने की वजह से खामियाजा भी आप को भुगतना पड़ सकता है। यह समय बहुत ही धैर्य और संयम भी रखने का है।
करियर – व्यवसाय में चल रही दिक्कतें किसी के मार्गदर्शन से दूर होगी। आज के काम को कल पर डालने की प्रवृत्ति से बचना होगा। साझेदारी के व्यवसाय में कार्य में विभाजन को लेकर टकराव उत्पन्न हो सकता है। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। इसका नकारात्मक असर आपके विवाहित जीवन पर पड़ सकता है। हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें उठ सकती हैं। लापरवाही नुकसान दायक रहेगी। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 6
कुंभ – पॉजिटिव – व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु किसी की भी परवाह न करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। नेगेटिव – अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। इगो, जिद आदि जैसे नकारात्मक आदत पर काबू पाना जरूरी है। बच्चों को आपके सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी, इसलिए कुछ समय उनके लिए भी निकालना आवश्यक है।
करियर – मीडिया, मार्केटिंग आदि व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। व्यवसाय में अपने आसपास के लोगों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी में भी अपने काम के ऊपर और अधिक ध्यान दें। लव – मित्रों का साथ आपको संबल व सहायता प्रदान करेगा। घर के लोगों का भी सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। हेल्थ – ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही न करें। तनाव जैसी बातों से खुद को दूर रखें। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9
मीन – पॉजिटिव – आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वह तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। अगर कोई सरकारी मामला लंबित पड़ा हुआ था, तो आज सुलझने की पूरी उम्मीद है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। नेगेटिव – खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आप प्रयास करें तो इनमें कटौती भी हो सकती हैं। अपने गुस्से को अपनी ऊर्जा बनाएं और सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें, तभी अच्छा रहेगा, वरना इसी वजह से तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
करियर – कार्यों को पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती हैं। आय की स्थिति बेहतर रहने से फाइनेंस संबंधी दिक्कतें हल भी होती जाएंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें। लव – पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित तथा खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ – आपको आगाह किया गया है कि खांसी, जुकाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
.