- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (29 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
29 मार्च, रविवार को सिंह राशि वालों के लिए निवेश, बीमा और कामकाज से जुड़ा अच्छा मौका मिल सकता है। कन्या राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। आर्थिक परेशानी दूर होगी। तुला राशि वालों को बिजनेस बढ़ाने में फायदा मिल सकता है।
धनु राशि वालों की आर्थिक योजनाएं आगे बढ़ेंगी। कुंभ राशि वालों के फाइनेंस से जुड़े फैसले और नए काम की प्लानिंग फायदेमंद रहेगी। मीन राशि वालों को रुका पैसा वापस मिल सकता है। मनचाहे प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। बाकी राशियों पर भी दिन का असर मिला-जुला रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- आज संतान से जुड़ी किसी जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। निजी कामों को लेकर नई उम्मीदें बनेंगी। जो लोग आपके खिलाफ थे, उनके सामने आपकी सच्चाई साबित हो सकती है। इससे संबंध फिर मधुर होंगे। आपकी संवेदनशीलता लोगों के बीच आपकी सकारात्मक छवि बनाएगी। नेगेटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। घर में मेहमानों के अचानक आने से दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें।
व्यवसाय- संपर्कों और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आज कोई बेहतरीन सूचना मिल सकती है। आपका व्यावसायिक प्रबंधन भी बेहतर रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी तरह का बदलाव लाने की कोशिश न करें। अभी इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। संतान प्राप्ति के इच्छुक युगलों को खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- अपना ध्यान न रखने की वजह से जोड़ों और घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। नियमित व्यायाम करें और जरूरत हो तो सही इलाज भी लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या नवीनीकरण की योजना बन सकती है। वास्तु के अनुसार काम करेंगे, तो घर में सकारात्मकता बढ़ेगी। खरीदारी या खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। इससे आगे की परेशानी से बचेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। नेगेटिव- दिन बहुत व्यस्त रहेगा, लेकिन इसके बावजूद रिश्तों को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक यात्रा और खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। दूसरों के मामलों में बिना मांगी सलाह देना आपकी मान-हानि का कारण बन सकता है, इसलिए अपने काम से मतलब रखें।
व्यवसाय- कामकाज में सुधार आएगा। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। लेकिन स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में उच्च अधिकारियों की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- घर का माहौल संतुलित और खुशनुमा बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी रहेगा। युवाओं की दोस्ती और गहरी हो सकती है। स्वास्थ्य- मौसम बदलने का असर हो सकता है। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। समय पर जांच और इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- आज दिनभर जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्तता रहेगी। इसी बीच किसी खास मित्र की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- लेनदेन या खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो बहुत सावधानी रखें। छोटी सी गलती भी नुकसान करा सकती है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए थोड़ा झुकना पड़े, तो भी हर्ज नहीं है।
व्यवसाय- निजी कामों में व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन फोन के जरिए काम सुचारु रूप से चलते रहेंगे। अपने जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। ऑफिस का काम समय के अनुसार व्यवस्थित रहेगा। किसी आधिकारिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। लव- घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनोरंजन यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छी आदतें आपको स्वस्थ और निरोगी रखेंगी। योग जरूर करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- समय मिला-जुला रहेगा, लेकिन रुकावटों और बाधाओं के बावजूद आप जरूरी काम पूरे कर लेंगे। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई प्रयास आज सफल हो सकता है। मित्रों और सहयोगियों से संबंध और मजबूत होंगे। नेगेटिव- अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है, इसलिए स्वभाव में संयम रखना जरूरी है। किसी विद्वान व्यक्ति से सलाह मिले, तो उस पर जरूर गौर करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ नई गतिविधियां शुरू होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। शेयर बाजार और तेजी-मंदी से जुड़े लोग सावधानी से काम करें। विस्तार की योजना में किया गया सोच-समझकर निवेश फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमी हो सकती है। बेहतर होगा कि समस्याओं को आपस में बैठकर सुलझाएं। शाम को किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- तनाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय मेडिटेशन के लिए निकालें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपने काम सहजता से पूरे कर लेंगे। हाल के समय में बनाई गई नई नीतियों की वजह से आपकी कई समस्याएं सुलझेंगी। बीमा या निवेश से जुड़ी कोई योजना आपके लिए शुभ फल देने वाली रह सकती है। नेगेटिव- दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहने के साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान दें। किसी असमंजस की स्थिति में परिवार के लोगों से सलाह लें। समय के अनुसार अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और नतीजा कम जैसा महसूस हो सकता है। लेकिन काम के लिए कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा रहेगा। ऑफिस में अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। ओवरटाइम की स्थिति भी बन सकती है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने में सभी का अच्छा सहयोग मिलेगा। प्रेमी युगल को मिलने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या के प्रति पूरी तरह सजग रहें। स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- आज आपकी कोई आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। पुराना अटका पैसा मिलने की संभावना है। आत्मचिंतन से आपके नजरिए में आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी संबंधी के साथ चल रहा विवाद मध्यस्थता से सुलझ सकता है और संबंध फिर मधुर होंगे। नेगेटिव- कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। इससे रिश्तों में खटास आने की आशंका है। जिस काम को आप बहुत आसान समझ रहे हैं, वह उम्मीद से ज्यादा मुश्किल निकल सकता है। परिवार के लोगों की सेहत पर भी ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- कामकाज में आगे बढ़ने के लिए थोड़ा व्यवहारिक होना जरूरी है। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी। दूर-दराज के लोगों से महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लव- दांपत्य जीवन और घर की व्यवस्था में मधुरता बनी रहेगी। युवा व्यर्थ के प्रेम संबंधों में पड़कर समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- यह समय मानसिक और शारीरिक रूप से थका सकता है। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7
तुला – पॉजिटिव- आज दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का मनमुताबिक फल भी मिलता जाएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से आपकी सामाजिक छवि और बेहतर होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध और मधुर होंगे। नेगेटिव- इस समय कोई नया निजी फैसला लेने से बचें। फिलहाल मौजूदा स्थिति पर ही ध्यान दें। बच्चों के साथ सहयोगी व्यवहार रखें। दूसरे कामों के साथ घर-परिवार पर भी ध्यान देना जरूरी है। शॉपिंग में खर्च बढ़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। अच्छे नतीजों के लिए कार्यस्थल पर ज्यादा समय दें। विस्तार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले सफल हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। लव- घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य- किसी परेशानी की वजह से नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है, इसलिए खुद को संभालकर रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- घर के रखरखाव और व्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों में दिन का बड़ा हिस्सा बीतेगा और सफलता भी मिलेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका काम पूरा हो सकता है। नेगेटिव- ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ता है और आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इससे महत्वपूर्ण काम भी हाथ से निकल सकते हैं। बेहतर होगा कि शांत तरीके से समस्या का हल निकालें। करीबी रिश्तों में मतभेद न बढ़ने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे और दोस्ताना बनाए रखें। जरूरत से ज्यादा टोका-टाकी से स्टाफ असहज हो सकता है। लव- जीवनसाथी के साथ अपनी गतिविधियां जरूर साझा करें। इससे आपसी मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी। स्वास्थ्य- मौसम बदलने की वजह से गले में दर्द, खांसी और जुखाम की शिकायत हो सकती है। लापरवाही न करें और समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
धनु – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आप अपनी वाक्चातुर्य और समझदारी से हालात अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। आर्थिक योजनाएं भी आसानी से आगे बढ़ेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रोज की व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत में बिताना अच्छा रहेगा। नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना और बुरा मानना छोड़ें। इससे आपका व्यक्तित्व और निखरेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। आय से ज्यादा खर्च मन को अशांत कर सकता है।
व्यवसाय- कामकाज की जगह और कार्यप्रणाली में किए गए बदलाव भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सरकारी मामलों में भी लाभ मिलने के योग हैं। ऑफिस में आपकी मौजूदगी और एकाग्रता बहुत जरूरी रहेगी। लंबित काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी नजदीकी बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव रखें। योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4
मकर – पॉजिटिव- कोई काम अटका हुआ है, तो आज उसमें राहत मिल सकती है। आपकी सकारात्मक सोच और भाग्य की बजाय कर्म पर भरोसा आपके लिए अच्छे हालात बनाएगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अभी पूरी तरह हल होने की उम्मीद कम है। फिजूलखर्ची से बचें और घरेलू खर्चों का संतुलित बजट बनाएं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। काम की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली से किसी भी तरह का समझौता न करें। प्रतिद्वंद्वी कड़ी चुनौती दे सकते हैं। नौकरी में बॉस और अधिकारी काम का ज्यादा दबाव डाल सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। मौजूदा मौसम के दुष्प्रभाव से बचाव जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ – पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की गतिविधियों को थोड़ी देर रोककर अपनी वित्तीय योजनाओं पर ज्यादा ध्यान दें। इस समय लाभदायक स्थिति बनी हुई है। मित्रों और परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। इससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। नेगेटिव- रिश्तों को संभालने के लिए उनके साथ समय बिताना भी जरूरी है। जरूरत से ज्यादा व्यवहारिक होना संबंधों में खटास ला सकता है। कभी-कभी आपका अहंकार बनते काम बिगाड़ सकता है, इसलिए स्वभाव में सहजता रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार या किसी नए काम की शुरुआत को लेकर प्लानिंग होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह नई उपलब्धियां दिलाने में मदद करेगी। सरकारी नौकरी में सही योगदान देने से उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। लव- परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से समय बहुत मजबूत नहीं है। तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 5
मीन – पॉजिटिव- घर के रखरखाव को लेकर परिवार में उत्साह रहेगा। शॉपिंग आदि में खुशनुमा समय बीतेगा। निजी कामों के साथ दूसरी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। कोई परेशानी आए, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- ज्यादा काम का असर सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए सारी जिम्मेदारियां अकेले न लें, उन्हें बांटना सीखें। दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें। कभी-कभी किसी बात पर ज्यादा अड़ने से काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। मार्केटिंग और शेयर से अच्छा मुनाफा हो सकता है। रुकी हुई पेमेंट वसूलने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव- जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य से अनबन न होने दें। प्रेमी-प्रेमिका के लिए डेटिंग के मौके बन सकते हैं। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी परेशानी रह सकती है। इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय फायदेमंद रहेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4
.
